HomeBiharमुख्यमंत्री ने प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रबी महाभियान का...

मुख्यमंत्री ने प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रबी महाभियान का शुभारंभ, कृषि विभाग की सभी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग से रबी महाभियान – 2022 के शुभारंभ के अवसर पर रबी महाभियान प्रचार रथों को सभी जिलों के लिये हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रबी 2022 की सफलता के लिये रबी महाभियान की शुरूआत की जा रही है. इस महाभियान में किसानों को रबी मौसम से संबंधित कृषि विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी, साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन एवं खेतों में फसल अवशेष को जलाने से मिट्टी एवं पर्यावरण को होनेवाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जायेगा.

किसानों को रबी फसलों की तकनीकी जानकारी, जैविक खेती को प्रोत्साहन एवं मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम से संबंधित जानकारी भी दी जायेगी. राज्य के सभी जिलों के पंचायतों में 15 नवम्बर से 05 दिसम्बर तक किसान चौपाल का आयोजन किया जायेगा, जिसमें लगभग 12.5 लाख किसान भाग लेंगे. किसानों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में भी बताया जायेगा. प्रतिदिन तीन पंचायतों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जायेगा.

प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के पश्चात् मुख्यमंत्री ने रबी महाभियान – 2022 से संबंधित सी०डी० एवं पुस्तिका का भी विमोचन किया. इस अवसर पर कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, कृषि विभाग के सचिव एन० सरवन कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, निदेशक, कृषि विभाग आदित्य प्रकाश सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home