HomeBiharछठ व्रती महिला की चाकू घोंप कर हत्या, घर के दरवाजे पर...

छठ व्रती महिला की चाकू घोंप कर हत्या, घर के दरवाजे पर पटाखे जलाने से किया था मना

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार के सहरसा में पटाखा विवाद को लेकर शनिवार को छठ व्रती महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. घटना जिले के बिहरा थाना अंतर्गत पटोरी बाजार वार्ड नं दो की बताई जा रही है. मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. छठ पूजा का माहौल चल रहा ऐसे में छठ व्रती महिला की हत्या से गांव में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

महिला का नाम शीला देवी है. वो जिले के बिहरा थाना अंतर्गत पटोरी बाजार वार्ड नं दो की रहने वाली है. पड़ोस के ही रहने वाले 15 साल के लड़के सुड्डू कुमार को महिला ने पटाखा फोड़ने से मना किया था. इसी बात पर पड़ोसी सुड्डू कुमार ने छठ व्रती महिला पर चाकू से वार कर दिया और चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी. आरोपी इसके बाद वहां से फरार हो गया. मृतक महिला के पुत्र रोहित कुमार ने बताया कि दरवाजे पर दो लड़के पटाखे फोड़ रहे थे. इस पर मां ने उनको पटाखा फोड़ने के लिए मना करने पहुंची. इसी बात को लेकर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर वो फरार हो गया.

इस घटना को लेकर बिहरा थाना अध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि बिहरा थाना अंतर्गत पटोरी बाजार वार्ड नं दो में चाकूबाजी की घटना हुई है. इस घटना में शीला देवी नाम की महिला की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले को लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. इ पूरे मामले की पुलिस जांच की जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home