HomeBiharबिहार में हवा का रुख बदलने से बढ़ेगा ठंड का अहसास, पटना...

बिहार में हवा का रुख बदलने से बढ़ेगा ठंड का अहसास, पटना के मौसम केंद्र ने कही महत्‍वपूर्ण बात

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पटना समेत पूरे बिहार में मौसम का मिजाज हर दिन बदलता जा रहा है। रविवार को प्रदेश में जहां पुरवा हवा की स्थिति बनी हुई थी, वहीं 24 घंटों के दौरान पछुआ हवा ने जगह ले ली है। पछुआ के कारण प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक आमतौर पर शुष्क बना रहेगा।

इस दौरान पारे में भी आंशिक गिरावट की संभावना है। मौसम विज्ञानी की मानें तो हवा में हो रहे बदलाव के कारण ग्रामीण व शहरी इलाकों में धुंध व कोहरे की स्थिति में वृद्धि हो रही है। सोमवार को प्रदेश के 12 जिलों के वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सुपौल, बेगूसराय, सहरसा, भागलपुर, सबौर, बांका, जमुई, पूर्णिया एवं कटिहार जिले के न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई।

पटना समेत प्रदेश के अन्य जिलों के तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार को प्रदेश के गया जिला का सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी का न्यूनतम अपने सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़ने के साथ तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश से मानसून की वापसी देर होने के कारण ठंड का असर देर तक रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments