HomeBiharगोपालगंज में कार में लगी आग, यूपी से छिपाकर लाई जा रही...

गोपालगंज में कार में लगी आग, यूपी से छिपाकर लाई जा रही थी शराब

लाइव सिटीज, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में कार में आग लग गई है. भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव के पास एक कार में आग लगने की खबर से स्थानीय लोगों में अफरातफरी का माहौल है. इस कार में चोरी छिपे यूपी के रास्ते कई शराब की बोतलों को लाया जा रहा था. जहां अचानक से कार में आग लगने के बाद तस्कर वहां से नजर बचाकर भाग निकले, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है.

यह मामला सिसई गांव का है. जहां यूपी से चोरी छिपे कार में छिपाकर शराब की कई बोतलें लाई जा रही थी. गाँव के पास पहुंचते ही कार में अचानक आग लग गई. जिसके बाद तस्करों में अफरातफरी मच गई और तस्कर वहां अपने कार को छोड़कर वहां से भाग निकले. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home