HomeBiharबस और ऑटो की जोरदार टक्कर में 4 की मौत, 6 जख्मी,...

बस और ऑटो की जोरदार टक्कर में 4 की मौत, 6 जख्मी, घर में मचा कोहराम

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का क़हर देखने को मिला है, जहां बस और ऑटो की जोरदार टक्कर में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक सभी ऑटो में सवार थे। वहीं, इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं।

ये हादसा पूर्णिया के कृत्यानंद नगर थाना क्षेत्र के इथेनॉल फैक्ट्री के पास की है। फिलहाल सभी घायलों को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक पूर्णिया के धमदाहा के बिशनपुर के रहने वाले थे। ये सभी लोग भूमि विवाद के सिलसिले में पूर्णिया कोट जा रहे थे, तभी ये हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद मौके पर ही तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक शख्स की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home