HomeBiharबिहार प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा ने की अपनी नई टीम की घोषणा,...

बिहार प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा ने की अपनी नई टीम की घोषणा, कई नए चेहरों को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें कई नए चेहरों को जगह दी गयी है। बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धर्मशाला गुप्ता ने इसे लेकर नई टीम की सूची जारी की है। जिसमें 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, 3 कोषाध्यक्ष और 4 प्रदेश मंत्री बनायी गयी हैं। 

शीला सिंह कुशवाहा, सरला रजक, सरोज जायसवाल, अंजनी निषाद,दिव्या गुंजन, चेतना सिन्हा,कुमकुम देवी और गुंजा बेगानी को बिहार प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वही मीना झा, शोभा सिंह और भारती सुमन पासवान को प्रदेश महामंत्री बनी हैं। डॉ. रागिनी रानी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है जबकि नीलम कुमार और रजनी जायसवाल सह कोषाध्यक्ष बनी हैं। वही प्रो. सीमा शर्मा, संगीता चित्रांस, सीमा पांडेय और शशी बालदिहर को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home