HomeBiharरजौली अनुमंडल के लिए सभी थानों द्वारा निकाली गई बिहार पुलिस जनसभागिता...

रजौली अनुमंडल के लिए सभी थानों द्वारा निकाली गई बिहार पुलिस जनसभागिता बाइक रैली, पढ़ें पूरी डिटेल

लाइव सिटीज, नवादा: रजौली अनुमंडल अंतर्गत सभी थानों द्वारा आज बिहार पुलिस जनसभागिता मोटरसाइकिल रैली निकाली गई. रैली के माध्यम से अगले 6 दिनों में प्रत्येक गांव में बिहार पुलिस जायेगी एवं लोगों के बीच जन संवाद के माध्यम से आम जन की समस्याओ को जानेंगे ।

इसी क्रम में रजौली अनुमंडल के सभी थाना एवं ओपी के द्वारा पहले दिन गांवों में जन संवाद किया गया । संवाद में बढ़चढ़ के हर वर्ग के गांव वासियों ने भाग लिया ।

आम जन का पुलिस के आगमन पर जोश एवं उत्साह निश्चित रूप से आने वाले दिनों में पुलिस कर्मियों को ओर अधिक जन सेवा के लिए बल प्रदान करेगा एवं बिहार पुलिस को जनता की समस्यो से बेहतर रूप में अवगत कराएगा ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home