लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है. बुधवार को सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की गई. इस दौरान 12 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए. अब कुल 152 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, आठ सीटों के लिए कुल 164 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था. स्क्रूटनी के बाद 152 नामांकन वैध पाए गए हैं.
विधान परिषद की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होना है. स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोशी शामिल हैं. वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, तिरहुत, दरभंगा और सारण सीट है.
इधर पढ़े पूरी डिटेल
पटना स्नातक क्षेत्र से 22 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था. इनमें चार के पर्चे रद्द हुए हैं. अब यहां 18 प्रत्याशी मैदान में हैं.
तिरहुत स्नातक क्षेत्र में 20 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था. स्क्रूटनी में तीन नामांकन खारिज हुए. यहां अब 17 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे.
दरभंगा स्नातक क्षेत्र में 40 नामांकन दाखिल हुए थे. इनमें किसी भी प्रत्याशी का पर्चा खारिज नहीं हुआ. सभी 40 उम्मीदवार मैदान में हैं.
कोशी स्नातक क्षेत्र में 16 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था. इनमें एक पर्चा रद्द हुआ. अब यहां 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.
चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 66 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था. स्क्रूटनी में चार पर्चे खारिज हुए. इसके बाद 62 प्रत्याशी मैदान में हैं.
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 22 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था. इनमें तीन पर्चे रद्द हुए. अब 19 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे.
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 19 नामांकन दाखिल हुए थे. सभी 19 पर्चे सही पाए गए. यहां कोई नामांकन रद्द नहीं हुआ.
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 11 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था. सभी 11 नामांकन वैध पाए गए हैं.
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 14 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था. इनमें एक नामांकन रद्द हुआ. अब 13 प्रत्याशी मैदान में हैं.
