HomeBiharमहागठबंधन का पटना में लोकभवन मार्च शुरू, तेजस्वी ने कार्यकर्ता के साथ...

महागठबंधन का पटना में लोकभवन मार्च शुरू, तेजस्वी ने कार्यकर्ता के साथ तोड़ी बैरिकेटिंग, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजनीति में इन दिनों सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव आयोग और SIR के कथित मुद्दों को लेकर महागठबंधन ने आक्रामक रुख अपनाते हुए सड़कों पर हुंकार भरी है। इस आंदोलन की कमान खुद आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव संभाल रहे हैं। पटना सचिवालय के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा कड़ी बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन विरोध प्रदर्शन का यह दौर जल्द ही उग्र रूप ले लिया।

प्रशासनिक सुरक्षा को चुनौती दी। तेजस्वी यादव खुद बैरिकेडिंग पर चढ़ गए, जिसके कुछ ही पलों बाद उत्साही कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग को पूरी तरह तोड़ डाला और आगे बढ़ गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई।
​प्रदर्शन के दौरान आरजेडी नेताओं का अनूठा और आक्रामक अंदाज भी देखने को मिला। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन का लोकभवन मार्च पहले से तय था। राज्यपाल से मिलने के लिए समय भी लिया गया था और इसके लिए अपॉइंटमेंट भी उनके पास है। इसके बावजूद प्रशासन ने मार्च को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी।उन्होंने कहा कि मार्च में बड़ी संख्या में विधायक और विधान पार्षद शामिल हैं। ये सभी विधानसभा और विधान परिषद के निर्वाचित सदस्य हैं। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा उनके साथ लगातार बर्बरता की जा रही है।तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन के नेता शांतिपूर्ण तरीके से लोकभवन जाना चाहते थे और उन्होंने प्रशासन को इसकी जानकारी पहले ही दे दी थी। इसके बावजूद उन्हें आगे बढ़ने से रोका जा रहा है।

तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह डरा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग कथित तौर पर वोट चोरी करके सत्ता में आए हैं और इसी वजह से लोकतांत्रिक आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा के चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए सत्ता पक्ष हर संभव प्रयास कर रहा है। तेजस्वी ने लोकभवन मार्च को रोकने की कार्रवाई को इसी का सबूत बताया।तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और लोकतंत्र को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। उनका आरोप है कि लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया गया है और इसे कमजोर करने की साजिश की जा रही है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रशासन चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, जनता सब देख रही है। उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों ने लोकतंत्र के खिलाफ काम किया है और लोकतंत्र को खतरे में डालने की कोशिश की है, उन्हें जनता चुनाव में जवाब देगी।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के खिलाफ कथित साजिश करने वालों को सजा जरूर मिलेगी। तेजस्वी ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर पीछे हटने वाला नहीं है और सड़क से लेकर सदन तक अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments