HomeBiharबिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आज 33वां जन्मदिन, आधी रात को...

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आज 33वां जन्मदिन, आधी रात को काटा केक

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आज 33वां जन्मदिन है. तेजस्वी यादव के समर्थकों और आरजेडी के कार्यकर्ताओं में उत्साह है. बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज पना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं. आधी रात को तेजस्वी यादव ने अपनी मां राबड़ी देवी भाई तेजप्रताप यादव की मौजूदगी में काटा केक मां और भाई का आशीर्वाद लिया. 

वहीं तेजस्वी के लिए इस साल का जन्मदिन काफी अहम इसलिए है क्योंकि शादी के बाद यह उनका पहला बर्थ डे है. तेजस्वी यादव की शादी नौ दिसंबर 2021 को हुई थी. आज शादी को 11 महीने हो गए हैं. ऐसे में तेजस्वी यादव की पत्नी के लिए भी यह खास मौका है. इधर, तेजस्वी यादव भी आज जन्मदिन के मौके पर अपनी राजश्री यादव की इच्छा पूरी कर सकते हैं.

सवाल कि आखिर आज जन्मदिन के मौके पर तेजस्वी यादव क्या कुछ खास करने वाले हैं? बता दें कि शादी के बाद तेजस्वी यादव जब पत्नी राजश्री यादव के साथ पटना आए थे तो कई सारी तस्वीरें आईं, कभी वे बिस्कोमान में खाना खाने साथ गए तो कभी चाट और गोलगप्पे वाले को रेचल के लिए राबड़ी आवास में ही बुला लिया. अक्सर पर्व त्योहार के मौके पर वे अपनी पत्नी को लेकर दिल्ली भी गए. विदेश भी गए. इससे पता चला कि तेजस्वी यादव पत्नी का ख्याल रखते हैं. अब चर्चा है कि जन्मदिन के मौके पर जब उनकी पत्नी रेचल पटना में नहीं हैं तो वे उनकी इच्छा पूरी करने के लिए दिल्ली जाएंगे.

कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव आज शाम की फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे. वहां अपनी पत्नी के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे. दिल्ली में पिता लालू प्रसाद यादव और बड़ी बहन मीसा भारती भी हैं. दोनों से आशीर्वाद भी लेंगे. आज पूरे दिन तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं से मिल सकते हैं. दूसरी बार उप मुख्यमंत्री बनने के बाद तेजस्वी यादव का जन्मदिन इस बार के लिए खास है. ऐसे में कार्यकर्ताओं का हुजूम तेजस्वी यादव को जन्मदिन के मौके पर बधाई देने का लगा रहेगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home