HomeBiharबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा की तारीख तय, इस जिले...

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा की तारीख तय, इस जिले से शुरू करेंगे नया सफर

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चंपारण से अपनी यात्रा की शुरुआत करते रहे हैं. इस बार भी पश्चिम चंपारण से ही यात्रा की शुरुआत करेंगे. सीएम की यात्रा को लेकर बिहार में सियासत भी शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री अपनी यात्रा में सरकार की योजनाओं और कार्यक्रम की भी समीक्षा करेंगे लेकिन मुख्य रूप से शराबबंदी को लेकर ही यात्रा होगी.

मुख्यमंत्री ने अपनी यात्रा को लेकर महागठबंधन दल की बैठक में ही संकेत दिया था. विधानसभा के सत्र के दौरान भी मुख्यमंत्री ने कहा था कि शराबबंदी के फायदे बताने फिर से हम लोगों के बीच जाएंगे और अब मुख्यमंत्री की यात्रा जिस तिथि को शुरुआत करेंगे, उसका डेट फाइनल हो गया है. 2023 में 5 जनवरी से यात्रा लगातार चलेगी. यात्रा को लेकर अधिकारियों को पहले ही तैयारी करने का निर्देश दिया जा चुका है.

आपको बता दें की 12 जुलाई 2005 को सीएम न्याय यात्रा पर निकले थे और उसके बाद यात्राओं का जो सिलसिला शुरू हुआ, मुख्यमंत्री ने एक रिकॉर्ड ही बना दिया. विकास यात्रा, धन्यवाद यात्रा, प्रवास यात्रा, विश्वास यात्रा, सेवा यात्रा, अधिकार यात्रा, संकल्प यात्रा, संपर्क यात्रा, निश्चय यात्रा, विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा, जल जीवन हरियाली यात्रा और 2021 में समाज सुधार यात्रा कर चुके हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home