HomeBiharगिरिराज सिंह का बड़ा हमला, सौभाग्य है कि नीतीश हमारे साथ आ...

गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, सौभाग्य है कि नीतीश हमारे साथ आ गए, वरना लालू यादव..

लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू परिवार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि यह बिहार का सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनलोगों के साथ आ गए नहीं तो जो हालात थे, लालू प्रसाद यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाकर बिहार में सुपर जंगलराज ले आते.

गिरिराज सिंह ने साफ-साफ कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बातें कहीं हैं, वह सौ फीसदी सच है. लालू प्रसाद यादव लगातार परिवार की ही सोच को लेकर राजनीति कर रहे हैं. इसका उदाहरण साफ है लालू प्रसाद यादव जब चारा घोटाला में जेल जाने लगे तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाकर जेल गए. जब फिर से उन्होंने बिहार में राजनीति करना शुरू किया तो अपने बेटे को आगे बढ़ाया. और बेटियों को राज्यसभा भेजा. यहां तक की विधान परिषद में भी अपनी पत्नी राबड़ी देवी को ही इस बार सदस्य बनाया.

गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जो कुछ कहा है वह पूरी तरह से सच है. आज देशभर में नरेंद्र मोदी को लेकर जो लोग बात कर रहे हैं वह सिर्फ परिवारवादी लोग हैं. अखिलेश सिंह सिर्फ परिवार के बारे में सोचते हैं, लालू यादव परिवार के बारे में सोचते हैं. ममता दीदी परिवार को आगे बढ़ना चाहती हैं तो स्टालिन भी अपने परिवार को ही आगे बढ़ना चाहता हैं. सारे परिवारवाद पोषक पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध कर रहे हैं, यह जनता देख रही है

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालू प्रसाद यादव को लेकर जो कुछ कहा है. वह पूरी तरह से सच है और जनता भी इस बात को देख रही है कि किस तरह से इन्होंने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और किस तरह से परिवारवाद को बढ़ावा देकर राजनीति करना चाह रहे हैं, समय आ गया है जनता फिर से इनको जवाब देगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home