HomeBiharपटना में बड़ा हादसा: चलती ऑटो पर गिरा बड़ा पेड़, तीन लोगों...

पटना में बड़ा हादसा: चलती ऑटो पर गिरा बड़ा पेड़, तीन लोगों की मौत, ड्राइवर सहित दो की हालत गंभीर

लाइव सिटीज, पटना: मौत कब और किधर से आ जाए, कोई नहीं जानता है. पटना में सोमवार की दोपहर हुए इस हादसे के बारे में जानकर आप भी ऐसा ही सोचेंगे. यहां रोड से गुजरते आटो (टेंपो) पर ताड़ का एक पेड़ गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई. आटो में सवार कुछ लोग किसी मरीज को लेकर इलाज के लिए पटना एम्‍स जा रहे थे.

यह हादसा फुलवारी शरीफ थाना के अंतर्गत एनएच 98 पर प्रखंड कार्यालय के आगे हुआ. वहां दोपहर एक बजे के करीब एक ऑटो पर सड़क के किनारे लगा ताड़ का पेड़ अचानक से गिर पड़ा. ताड़ का लंबा और भारी-भरकम पेड़ सीधा ऑटो पर गिरा. इससे ऑटो पूरी तरह बर्बाद हो गया और उस पर बैठे 5 लोगों में 2 की मौत घटनास्‍थल पर ही हो गई है.

इस हादसे में आटो चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. बताया जा रहा है कि घायलों में से एक की मौत इलाज के दौरान अस्‍पताल में हो गई है. अभी मृतकों और घायलों की पहचान की कोशिश की जा रही है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home