HomeBiharनवादा से चुनावी दंगल में उतरे भोजपुरी गायक गुंजन सिंह, मनीष कश्यप...

नवादा से चुनावी दंगल में उतरे भोजपुरी गायक गुंजन सिंह, मनीष कश्यप का मिला साथ

लाइव सिटीज, नवादा: लोकसभा चुनाव के इस महासमर में अब भोजपुरी के सुपरस्टार गुंजन सिंह भी उतर गए हैं. नवादा लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में गुंजन सिंह ने आज (28 फरवरी) नामांकन किया.

नामांकन दाखिल करने के लिए वह नवादा पहुंचे. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए गुंजन सिंह ने कहा कि विकास के मुद्दा पर चुनाव लड़ने आए हैं. जनता के आदेश पर मैदान में उतरे हैं. सबसे बड़ा मुद्दा है कि घर का बेटा घर का नेता रहेगा. वहीं, इस दौरान यूट्यूबर मनीष कश्यप भी साथ दिखे

बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर गुंजन सिंह ने कहा कि मैनें बहुत कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. अब यहां की जनता को मैने वादा किया था, इसलिए उनके भरोसे चुनावी मैदान में उतर रहे हैं. विकास की बात करते हुए उन्होंने कहा कि नवाद में न तो केंद्रीय विद्यालय है, न ही मेडिकल कॉलेज है, यहां बेहतर अस्पताल की सुविधा भी नहीं है. जनता के बीच इन्हीं मुद्दों को लेकर जाऊंगा. मुझे भरोसा है कि यहां की जनता साथ देगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home