HomeBiharबाहुबली अनंत सिंह रिहा, आज सुबह 5 बजे बेउर जेल से बाहर...

बाहुबली अनंत सिंह रिहा, आज सुबह 5 बजे बेउर जेल से बाहर निकले, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

लाइव सिटीज, पटना: आर्म्स एक्ट मामले में जेल में बंद बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह जेल से रिहा हो गए हैं. शुक्रवार की सुबह पटना के बेउर जेल से बाहर निकले. इस दौरान काफी संख्या में समर्थक स्वागत के लिए मौजूद रहे. अनंत सिंह के परिवार के लोग भी जेल के बाहर खड़े रहे. सुबह-सुबह पिता के जेल से बाहर आने के बाद बेटे काफी खुश नजर आए. रिहाई के समय अनंत सिंह के दोनों बेटे अभिषेक और अंकित स्वागत के लिए बेउर जेल पहुंचे थे.

पिता को घर लेने आए अनंत सिंह के बेटे अंकित सिंह ने बताया कि ‘हमें पूरा विश्वास था पिता जी बाहर आएंगे. भगवान के घर देर है अंधेर नहीं, आज सच की जीत हुई है.’ जेल से बाहर निकलते ही अनंत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अब बढ़िया लग रहा है. उन्होंने बताया कि वह बड़हिया के महारानी स्थान में जाकर पूजा-पाठ करने के बाद अपने पैतृक गांव नदमा जाएंगेकाफी संख्या में समर्थकों से घिरे दिखे. जेल से बाहर निकलने के बाद अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ घर के लिए रवाना हुए. इस दौरान गाड़ियों की लाइन लगी रही.

बता दें कि पटना हाई कोर्ट ने बुधवार (14 अगस्त) को ही अनंत सिंह को एके-47 समेत दो बड़े केस में राहत देते हुए बरी कर दिया था. वहीं पटना सिविल कोर्ट ने इस केस में उन्हें 10 साल की सजा सुनाई थी. इसके बाद से वे बेऊर जेल में सजा काट रहे थे. इसके साथ ही उनकी विधायकी भी चली गई थी. लेकिन बुधवार को हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में अनंत सिंह को राहत दी थी. इसके बाद से उनके समर्थकों में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home