HomeBiharभोजपुर में पूजा करने जा रही मां-बेटी को अनियंत्रित वाहन ने रौंदा,...

भोजपुर में पूजा करने जा रही मां-बेटी को अनियंत्रित वाहन ने रौंदा, महिला की मौत; पुत्री भी गंभीर

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के कोसडीहरा गांव स्थित पुल के समीप पूजा करने जा रही मां-बेटी को अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने रौंद दिया. हादसे में मां की मौत हो गई जबकि, बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई. मृतका 48 वर्षीय प्रमिला देवी संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव वार्ड नंबर आठ निवासी शिवजी प्रसाद की पत्नी थी.हादसे का वजह तेज गति से गाड़ी परिचालन बताया जा रहा है. मंगलवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल आरा में कराया गया. अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है.

इधर, मृतका के मौसेरे भाई संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रमीला देवी स्थानीय थाना क्षेत्र के कोरी गांव अपने ससुराल से अपनी बेटी प्रीति कुमारी के साथ अपने मायके संदेश गांव ब्रह्म बाबा का पूजा करने गई थी. पूजा करने के बाद वह अपनी बेटी प्रीति के साथ बखोरापुर पूजा करने जा रही थी. दोनों पैदल जा ही रही थी, तभी कोसडीहरा गेन स्थित पुल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया. जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गई.

इसके बाद स्वजन द्वारा उन्हें संदेश गांव स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान प्रमिला देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं जख्मी पुत्री प्रीति कुमारी का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. स्वजनों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना मिलते ही संदेश थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home