HomeBiharअमित शाह का बिहार दौरा: नवादा से गृहमंत्री आज जनसभा को करेंगे...

अमित शाह का बिहार दौरा: नवादा से गृहमंत्री आज जनसभा को करेंगे संबोधित, जानें पूरी डिटेल

लाइव सिटीज, नवादा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार यानि आज नवादा के हिसुआ में रैली करेंगे. पिछले छह महीने में अमित शाह का यह पांचवा बिहार दौरा है जबकि पिछले एक महीने में दूसरी बार अमित शाह बिहार आए हैं. अमित शाह जनसभा के लिए नवादा जाएंगे और दोपहर 2 बजे से रैली को संबोधित करेंगे. 

हिसुआ में आज केंद्रीय मंत्री के आगमन और आम लोगों के बीच संबोधन को लेकर हिसुआ के इंटर विद्यालय में भव्य मंच बनाया गया है. मंच के साथ अमित शाह की जनसभा में आम लोगों को बैठने के लिए दो विशाल वाटर और सन प्रूफ पंडाल नाये गये हैं. डी एरिया के बाद वीआइपी, प्रेस मीडिया सहित खास लोगों और पार्टी के अधिकारियों को बैठने के लिए स्थान दिया गया है.

उसके बाद आम लोगों को बैठने के लिए कुर्सियां लगायीं गयीं है. इंटर विद्यालय मैदान की बैठने की क्षमता 70 हजार से अधिक है. क्षमता के मुताबिक लोगों को बैठने का प्रबंध किया गया है.

बिहार में सत्ता गंवाने के बाद अगले लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर बीजेपी की पैनी नजर है. भाजपा लोकसभा चुनाव में जहां पिछले परिणाम को दोहराने की कोशिश में है, वहीं उसकी नजर बिहार में अकेले सत्ता पर काबिज होने की है. ऐसे में भाजपा के चाणक्य माने जाने वाले गृह मंत्री अमित शाह के बिहार के इस दौरे को बेहद खास माना जा रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home