HomeBiharबांका पहुंचे ACS केके पाठक : कई स्कूलों का किया निरीक्षण, बच्चों से...

बांका पहुंचे ACS केके पाठक : कई स्कूलों का किया निरीक्षण, बच्चों से हुए रू-ब-रू

लाइव सिटीज, बांका: बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक शुक्रवार को बांका पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर कठैल का निरीक्षण किया। जिसमें कक्षा एक में जाकर बच्चों से पढ़ाई एवं मध्याह्न भोजन के बारे में पूछताछ किया। सभी बच्चों ने अच्छा भोजन खिलाने की बात कही।

इस दौरान केके पाठक ने बच्चों से एबीसीडी एवं कविता भी सुना। उन्होंने कक्षा नौ सहित अन्य वर्ग में जाकर बच्चों से पढ़ाई के बारे जानकारी ली। वहीं कमजोर बच्चों को अतिरिक्त समय में पढ़ाई के बारे में प्रधानाध्यापक अरूण कुमार से जानकारी लिया। सभी वर्ग से पांच -पांच कमजोर बच्चों की सूची देखकर नाराजगी व्यक्त किया। कहा कि अगर एक वर्ग में एक भी कमजोर है तो उन्हें अतिरिक्त पढ़ाई की जानी है। इसके अलावा अगर शिक्षक नहीं है तो टोला सेवक बच्चों को लेकर सकेंडरी स्कूल जहां शिक्षक है, वहां विद्यालय से लेकर जायेंगे।

अगर टोला सेवक विद्यालय में नहीं है तो ऐसे में सेकेंडरी के शिक्षक विद्यालय आकर कमजोर बच्चों को पढ़ाने के लिए सुनिश्चित करने का आदेश दिया। विद्यालय के बारे में प्रधानाध्यापक ने बताया कि कुल 12 कमरा है। जिसमें बच्चे पठन पाठन कर रहे हैं। इसके अलावा कुल 17 शिक्षक होने की जानकारी ली।

वहीं अपर मुख्य सचिव ने बीपीएससी शिक्षक के योगदान की बारें में भी जानकारी ली। जिस पर प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में कुल सात शिक्षक ने योगदान किया है। कमजोर बच्चों को चार से पांच बजे तक अनिवार्य रूप से पढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने शौचालय जाकर साफ-सफाई का भी जायजा लिया। इस अवसर पर डीएम अंशुल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी साथ थे। अपर मुख्य सचिव के अमरपुर आने की सूचना पर पूरे दिन क्षेत्र के सभी विद्यालयों में हड़कंप मचा रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home