HomeBiharराजगीर में ड्यूटी से लौट रहे वन कर्मी की कुल्हाड़ी से काटकर...

राजगीर में ड्यूटी से लौट रहे वन कर्मी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, इलाके में सनसनी

लाइव सिटीज, नालंदा: बिहार के नालंदा में गुरुवार की रात कुल्हाड़ी से काटकर एक वन विभाग के कर्मी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. घटना राजगीर के रेल थाना के समीप की है. कर्मी वेणु वन से ड्यूटी करने के बाद सब्जी खरीदकर जगदेव नगर स्थित अपने घर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में घटना को अंजाम दिया गया. 55 वर्षीय रामप्रवेश राम गया का रहने वाला था. हत्या की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

घटना की सूचना मिलने के बाद राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद, वन विभाग के एसीएफ अतीष कुमार, रेल थानाध्यक्ष समेत भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची. देर शाम हुई वारदात के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे. क्योंकि घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर ही रेल थाना है और अधिकारियों का भी आवास है.
बताया जा रहा है कि ड्यूटी समाप्त कर वन कर्मी ने बस स्टैंड के समीप से सब्जियां खरीदकर सिविल ड्रेस में ही पैदल घर लौट रहा था. सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई है. शव को देखने से ऐसा लगता है कि पीछे से वार किया गया है. शव के समीप सब्जियों से भरा पॉलीबैग भी गिरा हुआ था. बताया गया कि वो 20 साल से राजगीर में तैनात थे.

दो साल पहले उन्होंने जगदेव नगर में जमीन खरीदकर अपना मकान बनवाया था. यहां परिवार के साथ रहते थे. इधर, पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी दहाड़ मारकर रोने लगी. वन कर्मी का बेटा भी मौके पर पहुंचा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home