HomeBihar50 हजार का इनामी कुख्यात नवीन मंडल गिरफ्तार, कई जिलों की पुलिस...

50 हजार का इनामी कुख्यात नवीन मंडल गिरफ्तार, कई जिलों की पुलिस कर रही थी तलाश

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: कोसी के कुख्यात नवीन मंडल को पुलिस ने धर दबोचा है। बिहारीगंज और केके नगर की पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत केके नगर के भोकराहा गांव से मोस्ट वांटेड नवीन मंडल को गिरफ्तार किया है। कुख्यात नवीन की तूती कोसी में बोलती थी। पुलिस में सांठगांठ ऐसी कि थाने में नवीन के खिलाफ आवेदन तक नहीं लिए जाते थे। 

हालांकि बीते एक साल से कुख्यात फरार था। पुलिस की नजरों से छिपकर नवीन मधेपुरा से भागकर पूर्णिया के भोकराहा बजरंगीटोला स्थित अपने बहनोई के घर में पिछले 6 महीने से छिपा था। नवीन 50 हजार का इनामी था। पुलिस को करीब 1 साल से नवीन की तलाश थी।

एसपी आमिर जावेद ने बताया कि पुलिस को इनपुट मिली थी कि 50 हजार का इनामी कुख्यात नवीन मंडल मधेपुरा के बिहारीगंज से भागकर पिछले 6 महीने से पूर्णिया केके नगर प्रखंड के भोकराहा बजरंगी टोला स्थित हनुमान मंदिर से लगे अपने बहनोई योगेश्वर मंडल के यहां नाम बदल कर रहता था। इसके बाद मधेपुरा के बिहारीगंज थाना की पुलिस और केके नगर थाना की पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत बहनोई के घर से पकड़ा।

जिसके बाद पुलिस ने बुधवार रात ज्वाइंट ऑपरेशन करते हुए बुधवार रात करीब 11 बजे कुख्यात को धर दबोचा है। पुलिस ने बुधवार देर रात उसे धर दबोचा है। कुख्यात नवीन मंडल के पास से असहले और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद इनामी अपराधी नवीन मंडल को बिहारीगंज थाना पुलिस अपने साथ लेकर चली गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments