HomeBiharभोजपुर में गंगा में डूबे 4 किशोर, एक की मौत, शौच के...

भोजपुर में गंगा में डूबे 4 किशोर, एक की मौत, शौच के दौरान खिसकी मिट्‌टी

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव स्थित गंगा नदी में शनिवार को तीन सगे भाई समेत चार किशोर डूब गए। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि तीन किशोर बाल-बाल बच गए। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी के अनुसार मृत किशोर बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी रंजीत पाठक का 16 वर्षीय पुत्र नीतीश पाठक है एवं इंटर का छात्र था।

इधर मृतक के परिजन धनजीत पाठक ने बताया कि वह शनिवार की शाम गंगा नदी किनारे शौच करने गया था। तभी मिट्टी खिसकने से नदी में डूब गया, उसे डूबता देख उसे बचाने के लिए उसके दो भाई नितिन पाठक,ऋतिक पाठक एवं गांव का ही आलोक पाठक भी गंगा कूद पड़े। लेकिन पानी अधिक होने के कारण वह तीनों भी उस में डूबने लगे। जिसके बाद पास के खेत में काम कर रहे स्थानीय ग्रामीणों एवं स्थानीय गोताखोरों द्वारा किसी तरह तीनों को बचा लिया गया।

लेकिन नीतीश गहरे पानी के अंदर डूब गया,जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद नीतीश के शव को पानी से बाहर निकाला गया। जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच शौव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया ।घटना के बाद मृत किशोर के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृत किशोर की मां अंजनी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home