HomeBiharगैस सिलेंडर फटने से जख्मी लोगों में 4 की मौत, 1 बच्ची...

गैस सिलेंडर फटने से जख्मी लोगों में 4 की मौत, 1 बच्ची की हालत गंभीर

लाइव सिटीज, नालंदा: छठ पूजा के दौरान गैस सिलेंडर के फटने से 5 लोगों के गंभीर रूप से जख्मी होने की खबर सामने आई थी. जानकारी के मुताबिक उक्त घटना में घायल 4 लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक बच्ची की हालत अभी भी नाजुक बनी है. घटना जिले के हिसुआ थानाक्षेत्र अन्तर्गत हिसुआडीह मुंशी टोला की है.

बता दें कि छठ पूजा के दौरान यहां एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से दो बच्चे समेत 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. घटना में सभी जख्मी की हालत चिंताजनक बनी हुई थी. बताया जा रहा है कि टेकारी गया में रह रहे आलोक कुमार छठ पर्व मनाने अपने पैतृक आवास हिसुआडीह मुंशी टोला पहुंचे थे.

मिली जानकारी के अनुसार, राजगीर रोड हिसुआ निवासी भाई के यहां छठ पर्व हो रहा था. रविवार की सुबह में अपने बंद घर में खाना बनाने के लिए एक साल से रखे गैस टंकी को खोला तो वह ब्लास्ट कर गया. सिलेंडर ब्लास्ट में आलोक कुमार पिता नंद लाल, अनुराधा पति आलोक कुमार, पिंटू कुमार पिता लल्लू प्रसाद , मिथुन कुमार 5 वर्ष , ब्यूटी कुमारी 4 साल की बच्ची समेत 5 लोग आग में जल कर जख्मी हो गए थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home