HomeBiharविषाक्त भोजन खाने से 24 बच्चे बीमार : अस्पताल में कराया गया भर्ती,...

विषाक्त भोजन खाने से 24 बच्चे बीमार : अस्पताल में कराया गया भर्ती, मची अफरा-तफरी, परिजन परेशान

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के लरही गांव में विषाक्त भोजन खाने से दो दर्जन बच्चे बीमार पड़ गये हैं। बीमार बच्चों को अलौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।

बताया जाता है कि शादी समारोह में भोज का आयोजन हुआ था। इसी भोज में बच्चों ने भी खाना खाया था और फिर बुरी तरह से बीमार पड़ गये थे।

आशंका जतायी जा रही है कि चावल में ही किसी ने थायमेट डाल दिया था। इस घटना के बाद पीड़ित बच्चों के परिजन काफी परेशान हैं। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home