HomeBiharबिहार की 8 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 24.25% वोटिंग, नीतीश...

बिहार की 8 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 24.25% वोटिंग, नीतीश ने बख्तियारपुर में डाला वोट

लाइव सिटीज, पटना: आज अंतिम चरण के चुनाव के लिए बिहार में 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है. इनमें नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद सीट शामिल हैं. निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक तैयारियां की है. भीषण गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर विशेष इंतजामात किए गए हैं, ताकि मतदाताओं की अधिक परेशानी न हो

बिहार में सुबह 11 बजे तक 24.25 फीसदी वोटिंग. नालंदा में 24.30 फीसदी, पटना साहिब में 19.33 फीसदी, पाटलिपुत्र में 27.68 फीसदी, आरा में 21.19 फीसदी, बक्सर में 25.89 फीसदी, सासाराम में 22.09 फीसदी, काराकाट में 27.92 फीसदी और जहानाबाद में 27.09 फीसदी मतदान हुआ.

बता दें कि बिहार में सुबह 9 बजे तक 10.58 फीसदी वोटिंग. नालंदा में 09.17 फीसदी, पटना साहिब में 10.76 फीसदी, पाटलिपुत्र में 12.39 फीसदी, आरा में 09.32 फीसदी, बक्सर में 08.32 फीसदी, सासाराम में 11.18 फीसदी, काराकाट में 11.75 फीसदी और जहानाबाद में 12.21 फीसदी मतदान हुआ

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home