लाइव सिटीज, पटना: बिहार में पुलिस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है. गृह विभाग की ओर से 11 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में 27 पुलिस अधिकारियों के नए पदस्थापन का उल्लेख है. इनमें अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं.
संजय कुमार झा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. अजय कुमार सिंह को विशेष कार्य बल, बिहार, पटना में तैनात किया गया है. सुरेंद्र कुमार सिंह को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में नई जिम्मेदारी दी गई है.
रामपुकार सिंह को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14, पटना भेजा गया है. वहीं, भास्कर रंजन को डुमरांव, बक्सर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है.नवीन कुमार को मधुबनी में साइबर क्राइम इकाई का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है. मनीष चंद्र चौधरी को मधेपुरा और दीपक कुमार को मुजफ्फरपुर में नई जिम्मेदारी मिली है.
मंगलेश कुमार सिंह को कटिहार जिले के बारसोई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है. लव कुमार को शेखपुरा में साइबर क्राइम इकाई की जिम्मेदारी दी गई है. कृष्णा कुमार को सीवान में यातायात पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है.
सुमित शेखर को छपरा सदर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 की जिम्मेदारी दी गई है. प्रांजल को सीवान सदर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 बनाया गया है.रवि कुमार को भोजपुर जिले के जगदीशपुर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी मिली है. वहीं, आशुतोष कुमार को कटिहार में रेल पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है.
धीरेंद्र कुमार को सुपौल के भीमनगर में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है. सुमन कुमार शर्मा को पुलिस महानिदेशक, रेलवे के कार्यालय में तैनात किया गया है. जय प्रकाश सिंह को डुमरांव, संतोष कुमार पोद्दार को खगड़िया और आशीष राज को पटना जिले के मसौढ़ी में नई जिम्मेदारी दी गई है.इसके अलावा कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, विशेष शाखा, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो और अन्य इकाइयों में पदस्थापित किया गया है.
