HomeBiharसमस्तीपुर में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से दनादन...

समस्तीपुर में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से दनादन चली गोलियां

लाइव सिटीज, समस्तीपुर: समस्तीपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के समीप हुई गोलीबारी में कुख्यात मनीष कुमार सिंह के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से भाग रहे एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई।

जानकारी के अनुसार, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के समीप गुरुवार देर शाम पुलिस और अपराधियों का आमना-सामना हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें एक अपराधी जख्मी हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। हालांकि, मुठभेड़ किन परिस्थितियों में हुई और गोलीबारी की शुरुआत कैसे हुई, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

जख्मी की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के नीरपुर निवासी मनीष कुमार सिंह के रूप में हुई है। उसे पुलिस अभिरक्षा में समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि मनीष पूर्व में जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल रह चुका है।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने भाग रहे एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल उसकी पहचान और गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस दोनों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। एहतियात के तौर पर कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया है। मुठभेड़ के बाद आसपास के इलाके में भी चर्चा तेज है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home