Home Blog Page 7

पटना विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नमिता सिंह की अध्यक्षता में वार्षिक खेल-कूद समारोह का शुभारंभ

0

लाइव सिटीज, पटना: महाविद्यालय में 19.02.2026 से 21.02.2026 तक हो रहे वार्षिक खेल-कूद समारोह का उद्घाटन पटना विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 नमिता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रो0 नवल किषोर यादव थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पटना विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण, प्रो0 योगेन्द्र वर्मा एवं पूर्व संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण, प्रो0 अनिल कुमार की उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि प्रो0 नवल किषोर यादव ने अपने संबोधन में वाणिज्य महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 सुहेली मेहता की मांग पर पटना विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में इंडोर और आउटडोर स्टेडियम को विकसित कराने के लिए सदन में आवाज उठाने का वादा किया और कहा कि कॉलेज के विकास के लिए जहाँ भी उनके मदद की आवश्यकता होगी, हर संभव प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं विश्वविद्यालय की कुलपति ने सभी प्रतिभागी छात्र एवं छात्राओं को शुभकामनायें दीं और कहा कि सभी छात्र/छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद की गतिविधि में भाग लेते रहना चाहिए। इससे उनका चैमुखी विकास होगा जो आज के समय की जरूरत है। संकायाध्यक्ष, छात्र कल्याण ने इस अवसर पर खुषी जाहिर करते हुए प्राचार्य से आग्रह किया कि खेल-कूद की गतिविधि आये दिन भी आयोजित होने की आवष्यकता है। पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो0 अनिल कुमार ने महाविद्यालय में हो रहे खेल की गतिविधि के महत्व को बताते हुए कहा कि इससे महावि?ालयों में वर्ममान समय में हो रहे आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण होगा। प्राचार्य प्रो0 सुहेली मेहता ने छात्र/छात्राओं से अपील की कि वे महाविद्यालय द्वारा संचालित हर गतिविधि में भाग लें। कॉलेज उन्हें वाजिब सुविधा उपलब्ध करायेगा।

वार्षिक समारोह का उद्घाटन अतिथियों द्वारा महाविद्यालय का ध्वजारोहण एवं बैलून उड़ाकर किया गया। समारोह में पटना विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव, डॉ. दीप नारायण, कई कॉलेज के प्राचार्य, विश्वविद्यालय के कई विभागों के अध्यक्ष अतिथि के रूप में शामिल थे | समारोह का मंच संचालन, कॉलेज की गेस्ट फैकल्टी. डॉ. निहारिका एवं धन्यावाद ज्ञापन, क्रीड़ा परिषद् के अध्यक्ष, डॉ. अजय कुमार साह ने किया |

आज समारोह के पहले दिन 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का पहला हिट कराया गया जिसमे 15 छात्र एवं 9 छात्राएं दुसरे हिट केलिए चयनित हुए एवं 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के पहले हिट में 9 छात्र एवं 3 छात्राएं फाइनल केलिए चयनित की गये | शॉट पूट पुरुष में रुद्रांश प्रताप सिंह प्रथम, रविकांत कुमार द्वितीये एवं हर्ष गुप्ताने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

वहीँ शॉट पूट महिला में अनन्या आनंद प्रथम, कंचन विनोद द्वितीय एवं सन्या सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | डिस्कस थ्रो पुरुष में आद्रिश बनर्जी प्रथम, अमित राज द्वितीय एवं हर्ष गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | वहीं महिला वर्ग में कंचन विनोद प्रथम, सन्या सिंह द्वितीय एवं अनन्या सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | कबड्डी प्रतियोगिता में

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का बयान- BPSC TRE-4 की नोटिफिकेशन जल्दी जारी, सात हजार से अधिक विशेष शिक्षकों की भी होगी नियुक्ति

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि राज्य में शिक्षा पर कुल वार्षिक बजट का 20 प्रतिशत खर्च किया जा रहा है. उनका दावा है कि यह देश में सबसे अधिक है. उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में, हर ब्लॉक में मॉडल स्कूल और डिग्री कॉलेज खोलने की योजना पर काम कर रही है.

मंत्री ने सबसे अधिक जोर TRE-4 पर दिया. उन्होंने बताया कि 45,000 से ज्यादा शिक्षक-शिक्षिकाओं की बहाली के लिए अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है. आयोग परीक्षा की तिथि तय करेगा. इसके अलावा दिव्यांग बच्चों के लिए 7,000 से अधिक विशेष शिक्षकों की अधियाचना भी भेजी गई है. मंत्री ने कहा कि सरकार गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है

हाल ही में परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने के कारण एक छात्रा की मौत के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार मामले की समीक्षा करेगी. उन्होंने कहा कि यदि कहीं लापरवाही या सुधार की जरूरत होगी तो कार्रवाई की जाएगी.

विपक्ष द्वारा फर्जी डिग्री के आरोप उठाए जाने पर मंत्री ने कहा कि इस संबंध में महाधिवक्ता से भी राय ली गई है. संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच करेगा. मंत्री ने दोहराया कि सरकार का हर कदम छात्रों के हित में है. TRE-4 बहाली प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा.

क्या बिहार में खत्म हो जाएगी शराबबंदी? जीतन राम मांझी के बाद राबड़ी देवी ने खोला मोर्चा

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में शराबबंदी कानून पर समीक्षा की मांग को लेकर सियासी पारा गरम है. विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के भी कई नेता इसके पक्ष में हैं. एनडीए के अंदर ही शराबबंदी को लेकर समीक्षा की मांग उठने लगी है. नीतीश सरकार पर इसको लेकर दबाव बढ़ता जा रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बिहार सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करेगी? फिलहाल विपक्ष इस मुद्दे को भुनाने में लगा है.

वहीं बिहार विधान परिषद की नेता विपक्ष राबड़ी देवी ने भी शराबबंदी कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है. सदन की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचीं राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने विधान परिषद पहुंचीं. इस दौरान परिषद के बाहर विपक्षी सदस्यों ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर हंगामा किया. वहीं राबड़ी देवी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि “राज्य में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है. सभी जगह बिहार में शराब उपलब्ध है. बॉर्डर से शराब बिहार आ रही है.

बजट सत्र के 13वें दिन हंगामा, विकास कार्य रोकने की चेतावनी पर विपक्ष का प्रदर्शन

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज 13वां दिन हंगामेदार रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया। राजद विधायक सर्वजीत ने कटौती प्रस्ताव को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन माननीय सदस्यों ने कटौती प्रस्ताव लाया है, उनके क्षेत्रों में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा काम रोकने की बात कहना बेहद आपत्तिजनक है। ऐसे बयान देने वाले मंत्री पर सदन को कार्रवाई करनी चाहिए

इस पर जवाब देने के लिए मंत्री विजय चौधरी खड़े हुए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पर जनता का पूरा भरोसा है और हम सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करने के लिए चुने गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बातचीत के दौरान कोई बात आ गई होगी, लेकिन उसका गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। सरकार किसी भी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं करेगी।

दरअसल, बुधवार को मंत्री अशोक चौधरी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि कटौती प्रस्ताव वापस लिया जाए, अन्यथा जिन विधायकों ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं, उनके क्षेत्रों में विभागीय काम प्रभावित हो सकते हैं। इस बयान के बाद विपक्ष हमलावर हो गया और सदन में तीखी बहस देखने को मिली।

वहीं, विधानसभा पोर्टिको में AIMIM विधायक मदरसा शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। दूसरी ओर, राजद विधायकों ने राज्य में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लगातार हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही बाधित होती रही।

पटना रिंग रोड से एम्स गोलंबर तक 10.5 किमी फोरलेन जनवरी तक होगी चालू, जाम से मिलेगी राहत

0

लाइव सिटीज, पटना: पटना में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। पटना रिंग रोड से एम्स गोलंबर के बीच 10.5 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण तेजी से जारी है और इसे अगले साल जनवरी तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक करीब 32 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह सड़क रिंग रोड यानी बिहटा-सरमेरा मार्ग में नेवा अंडरपास से जुड़ रही है। निर्माण पूरा होने के बाद रिंग रोड से पटना एम्स तक लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार बिहटा की ओर से आने वाले लोग कन्हौली के रास्ते बिहटा-सरमेरा रिंग रोड पर करीब 21 किलोमीटर का सफर तय कर नोवा पहुंचेंगे। वहीं दनियावां से आने वाले वाहन 35 किलोमीटर की दूरी तय कर इसी मार्ग से जुड़ सकेंगे। बुधवार को डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने एम्स गोलंबर-जानीपुर-पईनापुर-नेवापथ चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया और प्रगति की समीक्षा की।

परियोजना पर बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है। सड़क चौड़ीकरण पर 138.50 करोड़ रुपये और पुल निर्माण पर 73.06 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। नौबतपुर लख के पास फ्लाइओवर का निर्माण पुल निर्माण निगम द्वारा कराया जा रहा है।

इस सड़क के चालू होने के बाद उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी भी और बेहतर हो जाएगी। रिंग रोड से एम्स गोलंबर, फिर पाटलिपथ होते हुए दीघा और वहां से जेपी गंगा पथ के जरिए उत्तर बिहार तक सीधा और जाममुक्त सफर संभव होगा। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 10,871 करोड़ की 32 योजनाओं पर भी काम जारी है, जिसकी नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।

छपरा के हथुआ मार्केट में भीषण आग, होली और ईद का लाखों का माल जलकर राख

0

लाइव सिटीज, छपरा: छपरा के हथुआ मार्केट में बुधवार की देर शाम भीषण आग लग गई. नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित इस प्रसिद्ध बाजार में दुकानदार शाम को दुकानें बंद करके घर लौटने की तैयारी कर रहे थे. तभी एक दुकान की दुकान के बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से स्पार्क हुआ, जिससे आग लग गई. आग ने जल्द ही सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया और पास के ट्रांसफॉर्मर में भी ब्लास्ट हो गया, जिससे स्थिति और भयावह हो गई.

आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई. दुकानदारों को समझ में नहीं आया कि क्या करें. देखते ही देखते आग कॉस्मेटिक दुकान और ब्यूटी पार्लर तक पहुंच गई. लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिला और आग ने भीषण रूप धारण कर लिया.

स्थानीय दुकानदारों ने तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू किया. कई दुकानदारों ने अन्य दुकानों के शटर और शीशे तोड़कर पानी डालने और आग पर काबू पाने की कोशिश की. हालांकि आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उनके प्रयास कामयाब नहीं हो सके. आग और तेज होती गई, दुकानदारों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और स्थानीय थाने को सूचना दी.

शराबबंदी से बिहार को बहुत नुकसान हो रहा है, CM नीतीश को सोचना चाहिए’, बोले जीतन राम मांझी

0

लाइव सिटीज, गया: शराबबंदी पर चर्चा हो और जीतन राम मांझी का बयान ना आए भला ऐसे कैसे हो सकता है. आरएलएम के विधायक माधव आनंद द्वारा शराबबंदी की समीक्षा किए जाने की बात उठाई गई, इसपर जीतन राम मांझी ने कहा कि हम तो शुरू से ही कहते रहे हैं कि शराबबंदी नीति गलत नहीं है. शराबबंदी होनी ही चाहिए, लेकिन क्रियान्वयन में गड़बड़ी हो रही है.

जीतनराम मांझी हम नीतीश कुमार से बार-बार बोल रहे हैं. हम धन्यवाद भी उनका देते हैं कि उन्होंने हमारे ही कहने पर तीसरी बार समीक्षा की. तीसरी समीक्षा में प्रावधान है कि जो मामूली रूप से पीकर जा रहा हो तो उसे नहीं पकड़ना है. यहां तक कि पाव भर-आधा सेर घर लेकर जाने वाले को भी नहीं पकड़ना है. किंतु हमारे जो अधिकारी हैं, वह उसी को पकड़ते हैं.

जीतन राम मांझी ने कहा कि हल्का-फुल्का शराब पीकर घर जाने वाले या फिर थोड़ी बहुत शराब लेकर घर जाने वाले को पुलिस वाले पकड़ रहे हैं. वहीं हजारों-लाखों लीटर शराब की जो तस्करी कर रहे हैं, उनको पैसा लेकर छोड़ा जा रहा है. इन बातों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समीक्षा करनी चाहिए.

BPSC ने जारी किया रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर, TRE-4 के 46,595 शिक्षक पदों पर भर्ती की तारीख घोषित

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Bihar Public Service Commission यानी बीपीएससी ने अपना रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें बहुप्रतीक्षित TRE-4 परीक्षा को भी शामिल कर लिया गया है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की है।

बीपीएससी द्वारा जारी नए कैलेंडर के अनुसार, शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 की संभावित तिथि भी घोषित कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 46,595 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। माना जा रहा है कि आयोग जल्द ही इस वैकेंसी से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन भी जारी कर सकता है। ऐसे में जो अभ्यर्थी लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है।

रिवाइज्ड कैलेंडर में सिर्फ शिक्षक भर्ती ही नहीं, बल्कि कई अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं का शेड्यूल भी शामिल किया गया है। आयोग ने उन परीक्षाओं का भी जिक्र किया है, जो विभागीय कारणों से फिलहाल स्थगित हैं। इनमें सहायक राजस्व एवं लेखा पदाधिकारी के 285 पद और सहायक शहरी कल्याण एवं निबंधन पदाधिकारी के 285 पद शामिल हैं। इन परीक्षाओं की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

बिहार, हरियाणा-बंगाल समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का एलान, EC ने बताई तारीख

0

लाइव सिटीज, पटना: चुनाव आयोग ने 10 राज्यों में खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव की घोषणा कर दी है। आयोग ने बताया है कि चुनाव 16 मार्च को होंगे।

आयोग ने बताया है कि महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। ये सीटें अप्रैल महीने में अलग-अलग तारीखों को खत्म हो रही है। गौरतलब है कि राज्यसभा का कार्यकाल 6 साल का होता है। लेकिन हर एक तिहाई सीटों के लिए हर दो साल पर चुनाव कराए जाते हैं। इस वजह से ही राज्यसभा को स्थाई सदन कहा जाता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है कि क्योंकि लोकसभा की तरह राज्यसभा कभी भंग नहीं होती है।

राज्यसभा चुनाव को लेकर 26 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद नामांकन के लिए आखिरी तारीख 5 मार्च है। वहीं नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 मार्च है। 16 को चुनाव होंगे। उसी दिन शाम के पांच बजे से वोटों की गिनती शुरु हो जाएगी।

राज्यसभा के चुनाव लोकसभा से बहुत अलग होते हैं। यहां जनता सीधे वोट नहीं डालती। राज्यसभा के सदस्यों को राज्यों की विधानसभाओं के विधायक (MLAs) चुनते हैं। यह अप्रत्यक्ष चुनाव होता है। राज्यसभा में कुल 245 सदस्य होते हैं, जिनमें से 233 सदस्य राज्यों और कुछ केंद्रशासित प्रदेशों से चुने जाते हैं और 12 को राष्ट्रपति नामित करते हैं। हर सदस्य का कार्यकाल 6 साल का होता है और हर 2 साल में करीब एक-तिहाई सदस्य रिटायर होते हैं, इसलिए चुनाव नियमित रूप से होते रहते हैं।

बिहार विधानसभा में नकली डिग्री को लेकर विवाद, अशोक चौधरी बोले-‘इस्तीफा दे दूंगा’

0

लाइव सिटीज, पटना: अशोक चौधरी और सुनील सिंह के बीच कथित “नकली डिग्री” को लेकर तीखी बहस ने बुधवार को बिहार विधान परिषद की कार्यवाही को गरमा दिया। धान खरीद के मुद्दे पर चर्चा के दौरान दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला, जिससे सदन में हंगामे की स्थिति बन गई।

दरअसल, पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब एमएलसी महेश्वर सिंह ने सवाल उठाया कि पैक्स द्वारा नमी का बहाना बनाकर किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि धान खरीद की अवधि समाप्त होने में महज आठ दिन शेष हैं, जबकि लगभग 10 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद बाकी है। ऐसे में किसान मजबूरी में कम कीमत पर बाजार में धान बेचने को विवश हो रहे हैं।

जवाब में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि इस विषय पर केंद्रीय मंत्री से बातचीत हुई है और धान खरीद की समय-सीमा बढ़ाने पर विचार चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कहीं कम मात्रा में चावल दिया जा रहा है तो आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसी दौरान उन्होंने पूरक प्रश्न पूछने वाले सदस्य पर इशारों में तंज कसते हुए कहा कि “पहले 15 साल क्या होता था, तब धान का प्रोक्योरमेंट ही नहीं होता था,” और यह भी टिप्पणी की कि पूरक प्रश्न पूछने वाले को शायद पूरी जानकारी नहीं है।

इस टिप्पणी पर सुनील सिंह भड़क उठे। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि उनकी बुद्धि और समझदारी पर सवाल न उठाया जाए। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि वे चाहें तो डिग्री से जुड़ी पूरी सच्चाई सामने ला सकते हैं और उन्हें पता है कि डिग्री कैसे प्राप्त की गई है। इस पर अशोक चौधरी भी आगबबूला हो गए और कहा कि उनकी डिग्री को गलत साबित करके दिखाया जाए, अन्यथा आरोप लगाने वाले को परिषद से इस्तीफा देना होगा।