Home Blog Page 6

शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए…’, खेसारी बोले- मैथिली को ज्ञान-अनुभव की कमी

0

लाइव सिटीज, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता-गायक खेसारी लाल यादव ने हालिया विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. मामला उस टिप्पणी से जुड़ा है जिसमें गायिका मैथिली ठाकुर की ओर से लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के लिए कड़े शब्द कहे गए थे. इस पर खेसारी ने संतुलित लेकिन स्पष्ट टिप्पणी की.

खेसारी ने कहा कि कम उम्र में बड़ी उपलब्धि मिल जाए तो कई बार व्यक्ति संतुलन खो देता है. अनुभव की कमी में शब्दों का चयन गलत हो सकता है. उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का मतलब इंसानियत छोड़ देना नहीं होता.

उन्होंने यह भी जोड़ा कि शालीनता और मर्यादा जरूरी है. तेजस्वी को उन्होंने बड़े भाई जैसा बताया. लालू प्रसाद को पिता समान कहा. ऐसे शब्दों का इस्तेमाल ठीक नहीं है. हालांकि उन्होंने साफ किया कि वह किसी कलाकार पर निजी टिप्पणी नहीं करना चाहते.

भोजपुरी गायक और भाजपा नेता मनोज तिवारी के हालिया एल्बम में तंज की चर्चा भी तेज है. इस पर खेसारी ने संयमित प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उनका और मनोज तिवारी का व्यक्तिगत रिश्ता है. वह उन्हें बड़े भाई की तरह सम्मान देते हैं. उन्होंने कहा कि राजनीति में अलग-अलग विचार हो सकते हैं. पर इधर-उधर की बातों से बिहार का भला नहीं होगा.

खेसारी ने कहा कि वह विवाद से दूर रहना पसंद करते हैं. सम्मानजनक भाषा और सकारात्मक सोच में विश्वास रखते हैं. उनके मुताबिक राजनीति हो या कला, समाज को जोड़ने की जरूरत है. छोटे-बड़े की बहस से कोई फायदा नहीं होता.

CM नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, बिहार में सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों को मिलेगी ये खास सुविधा

0

लाइव सिटीज, पटना: सात निश्चय पार्ट 3 के तहत सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि बिहार में सड़कों पर पैदल चलने वाले नागरिकों के सम्मान एवं सुविधा के लिए भी हमलोगों ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. जिसके तहत खासकर उन जगहों को चिन्हित कर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने के निर्देश दिए गए है. साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाएं जाएंगे.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, 20 नवंबर 2025 को राज्य में नई सरकार के गठन के बाद सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को लागू किया गया है. सात निश्चय-3 (2025-30) के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के तहत राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन को आसान बनाने के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि, बिहार प्रगति के पथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है. राज्यवासियों की आमदनी बढ़ रही है, जिसके कारण राज्य की सड़कों पर दो पहिया-चार पहिया वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है किंतु राज्य की सड़कों पर बढ़ते वाहनों की वजह से सड़कों पर पैदल चलने वाले यात्रियों को असुविधा होती है.

सीएम नीतीश ने कहा कि ऐसे में सड़क पर सुरक्षित एवं सम्मानपूर्वक चलना पैदल चलने वाले लोगों का पहला अधिकार है. इसे लेकर परिवहन विभाग को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं, ताकि सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े

पहाड़ पर बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी का ऐलान, मोबाइल-इंटरनेट पूरी तरह रहेगा बंद

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार अति गंभीर अपराधियों के लिए हाई सिक्योरिटी जेल बनाएगी। यह जेल पहाड़ी इलाके में बनेगी, जहां मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट पूरी तरह बंद रहेगा। जेल तक पहुंचने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता होगा और उस रास्ते की चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जाएगी

गृह मंत्री के मुताबिक, इस जेल को बाहरी दुनिया से पूरी तरह अलग रखा जाएगा। आसपास किसी भी आम व्यक्ति की आवाजाही नहीं होगी। यहां केवल अति गंभीर श्रेणी के अपराधियों को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों को जेल में रखने को लेकर कई तरह के “नाटक” होते हैं, इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर यह सख्त फैसला लिया गया है। सम्राट चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया कि गृह विभाग के अहम फैसले मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में ही लिए जाते हैं और पुलिस किसी भी अपराधी को न तो छोड़ती है और न ही छोड़ेगी

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सरकार ने अहम घोषणाएं की हैं। स्कूल-कॉलेजों और हॉटस्पॉट इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए “अभया ब्रिगेड (पुलिस दीदी)” का गठन किया गया है। इसकी गश्ती के लिए 1500 स्कूटी और 3200 बाइक उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा सभी 40 पुलिस लाइनों में जीविका दीदियों की रसोई खोली जाएगी। पुलिसकर्मियों के बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए हर पुलिस लाइन में एक-एक स्कूल भी खोला जाएगा।

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, सोनपुर में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के बजट सत्र के बीच एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 35 अहम एजेंडों पर मुहर लगी, लेकिन सबसे चर्चित निर्णय सारण जिले के सोनपुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने का रहा। सरकार ने इस प्रस्ताव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है, जिसे बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बड़ा कदम माना जा रहा है।

प्रस्तावित एयरपोर्ट करीब 4200 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। इसकी लोकेशन राजधानी पटना के बेहद करीब होगी, जिससे मौजूदा Jay Prakash Narayan International Airport पर बढ़ते यात्री दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। पटना एयरपोर्ट पर लगातार बढ़ती भीड़ और सीमित विस्तार क्षमता को देखते हुए यह नया एयरपोर्ट भविष्य की जरूरतों को पूरा करेगा। खास तौर पर लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन में यह अहम भूमिका निभाएगा, जिससे उत्तर बिहार को सीधा वैश्विक कनेक्शन मिल सकेगा।

सरकार का फोकस पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देने पर भी है। सोनपुर का विश्व प्रसिद्ध मेला हर साल लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करता है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने से विदेशी पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है। साथ ही स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। होटल इंडस्ट्री, ट्रांसपोर्ट और सर्विस सेक्टर को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि 6 फरवरी की पिछली कैबिनेट बैठक में 17 एजेंडों को मंजूरी दी गई थी। उस दौरान POCSO मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए विशेष अदालतों में नए पद सृजित करने का निर्णय लिया गया था, क्योंकि राज्य में लगभग 6 हजार मामले लंबित हैं।

सम्राट चौधरी का ऐलान, गृह विभाग में 60 हजार पदों पर होगी बंपर बहाली, देखें पूरी डिटेल

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. विधानसभा के बजट सत्र में डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि गृह विभाग में 60 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी.

उन्होंने बताया कि साल 2025 में 15 हजार होमगार्ड की बहाली की प्रक्रिया शुरू हुई, जिनमें से 11438 का नामांकन हो चुका है. आगे पुलिस बल में 31 हजार जवानों की नियुक्ति होगी. इसके अलावा 13500 होम गार्ड और 17 हजार सैप (SAP) जवानों की भी भर्ती की जाएगी.

सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने की भी तैयारी की है. अगलगी की घटनाओं को कम करने के लिए एआई आधारित फायर प्रीडिक्शन सिस्टम लागू किया जाएगा. इससे आग लगने की आशंका का पहले ही पता चल सकेगा. साथ ही फायर इंजीनियरिंग सेल भी बनाई जाएगी.

जेल व्यवस्था में भी बदलाव की घोषणा की गई है. राज्य की सभी जेलों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए ऑनलाइन निगरानी की जाएगी. किस कैदी से कौन मिलने आया, इसकी पूरी जानकारी रिकॉर्ड में रहेगी. इसके अलावा एक नया हाई सिक्योरिटी जेल और भागलपुर में नया मुक्ति कारागार बनाने का भी ऐलान हुआ है.

जब से नीतीश कुमार ने छोड़ा गृह विभाग.. बिहार में अपराधी बेलगाम’, तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

0

लाइव सिटीज, पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने एक तरफ जहां बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर हमला बोला, वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार की तारीफ भी कर दी. यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार ने जब से गृह विभाग छोड़ा है, बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए है. डिप्लोमेसी के तहत विपक्ष के नेता ने कहा कि ये पहली बार है कि नीतीश कुमार के पास गृह विभाग नहीं है.

विधानसभा में बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत हैं और राज्य में आए दिन अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है.

तेजस्वी यादव यहीं नही रुके लगे हाथों उन्होंने अपरोक्ष रूप उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी हमला कर दिया कहा कि जब से मुख्यमंत्री ने गृह विभाग छोड़ा है, तब से अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा. जैसे ही गृह विभाग उनके हाथ से गया, बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती दिख रही हैं.

तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत हैं और राज्य में आए दिन अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है. जब से मुख्यमंत्री ने गृह विभाग छोड़ा है, तब से अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा. जैसे ही गृह विभाग उनके हाथ से गया, बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती दिख रही हैं

इस दौरान तेजस्वी यादव का दर्द भी छलका, उन्होंने ये भी कहा कि जब उनके विधायक सदन में सवाल उठाते हैं, तो उन्हें बोलने नहीं दिया जाता. कोई भी सवाल करता है तो सत्तारूढ़ दल के विधायक हंगामा करने लगते है. ये लोग जनता की आवाज को दबा रहे हैं

बच्चियों से दुष्कर्म मामले पर राबड़ी देवी ने सरकार से मांगा जवाब, जानें क्या कहा

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है. शुक्रवार को फिर विधान परिषद के बाहर विपक्षी सदस्यों ने राज्य में बढ़ रहे अपराध को लेकर जमकर प्रदर्शन किया. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्षी सदस्यों ने सरकार पर कई तरह के आरोप लगाए और साफ-साफ कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती चली जा रही है. राबड़ी देवी ने बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म के मामलों को लेकर सरकार को घेरा.

बिहार विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि सरकार और अधिकारी भ्रष्ट हैं. छोटी-छोटी बच्चियों और महिलाओं के साथ हर जिले में लगातार दुष्कर्म हो रहा है. इसपर तो सरकार को लगाम लगाना चाहिए. साथ ही इस मुद्दे पर सरकार को जवाब भी देना चाहिए.

राबड़ी देवी ने कहा कि कोई जवाब देने के लिए तैयार नहीं है. जवाब भी गोलमटोल देकर निकल जाते हैं. रोज दिन ऐसे मामले हो रहे हैं,दुनिया और बिहार देख रहा है. यही राम राज्य है? राम राज्य में रोज हत्या हो रही है. छोटी-छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है, मार दिया जा रहा है. ये सब राम राज्य में हो रहा है?

राबड़ी देवी ने आगे कहा कि राम राज्य में यही सब होता है क्या? आए दिन हत्या, अपहरण और दुष्कर्म हो रहा है. किसी से छुपा हुआ है? वहीं उन्होंने शराबबंदी पर समीक्षा को लेकर भी बड़ा बयान दिया और कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को देखना चाहिए कि बिहार में क्या हो रहा है. बिहार में लगातार शराब की बिक्री हो रही है और जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत भी हो रही है.

मौसम में जारी है उतार-चढ़ाव, गर्म कपड़े पहनना ना छोड़ें

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। दिन के वक्त लोगों को जहां गर्मी सता रही है तो वहीं रात और अहले सुबह ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम के इस रूख को देखते हुए डॉक्टरों ने कहा है कि अभी लोग गर्म कपड़े पहनना ना छोड़ें। मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो आज 20 फरवरी को बिहार के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

वहीं न्यूनतम तापमान कहीं 14-16 डिग्री तो कुछ जगहों पर 12-14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि 21 फरवरी से बिहार के लगभग जिलों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम के बदले रुख की वजह से लोगों पर फेरिन्जाइटस वायरल ने हमला बोल दिया है। इस वायरस का सबसे अधिक वार लोगों के गले पर हुआ है। गला चोक हो रहा है तो बुखार के साथ-साथ खांसी सता रही है। इसके अलावा गले में संक्रमण से दर्द, खराश और सूजन से लोग बेहाल हैं। कुछ को सिरदर्द और उल्टियां भी हो रही हैं। ऐसे मौसम में अभी गर्म कपड़ा पहनना नहीं छोड़ें।

भागलपुर जिले में स्थित मायागंज अस्पताल से लेकर जिला अस्पताल में फिजीशियन, ईएनटी और चेस्ट स्पेशलिस्ट के यहां मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। रोजाना यहां पर 30 से 35 की संख्या में फेरिन्जाइटिस वायरस के शिकार मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। जेएलएनएमसीएच के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजकमल चौधरी बताते हैं कि मौसम में बदलाव के साथ ही फेरिन्जाइटिस के वायरस सक्रिय हो जाते हैं। अभी गर्म पकड़े पहनना न छोड़ें। वरीय फिजिशियन डॉ. विनय कुमार झा कहते हैं कि अभी सर्दियों वाली सावधानियां बरतना जरूरी है। सुबह-शाम अधिक ध्यान रखें

AI से होगी अल्पसंख्यक योजनाओं की निगरानी, किरेन रिजिजू ने लॉन्च किया ऐप

0

लाइव सिटीज, नालंदा: नालंदा विश्वविद्यालय में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के दो दिवसीय चिंतन शिविर के दूसरे दिन एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल हुई. केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत निगरानी ऐप (NIGRANI App) लॉन्च किया. यह ऐप अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में चल रही विकास योजनाओं की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेगा.

ऐप लॉन्चिंग समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन, बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान सहित अन्य राज्यों के विभागीय मंत्री मौजूद रहे. रिजिजू ने स्पष्ट किया कि अल्पसंख्यकों के सर्वांगीण विकास के बिना वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को मुख्यधारा में साथ लेकर चलना ही ‘सबका साथ, सबका विकास’ का असली अर्थ है.

निगरानी ऐप के माध्यम से पीएमजेवीके योजनाओं की निगरानी आसान हो जाएगी. यह ऐप इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास से जुड़ी परियोजनाओं में पारदर्शिता लाएगा. अधिकारी बताते हैं कि ऐप सैटेलाइट और डिजिटल टूल्स की मदद से रीयल-टाइम अपडेट प्रदान करेगा, जिससे कार्यान्वयन में तेजी आएगी और कमियां दूर होंगी.

चिंतन शिविर के दौरान विभिन्न राज्यों से आए मंत्रियों और प्रतिनिधियों ने पीएमजेवीके को धरातल पर बेहतर लागू करने के लिए अपने सुझाव और आइडिया साझा किए. केंद्रीय मंत्री ने इस योजना को मंत्रालय का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताया और कहा कि केंद्र-राज्य समन्वय को मजबूत करने के लिए ऐसे विचार-विमर्श आवश्यक हैं.

पटना विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नमिता सिंह की अध्यक्षता में वार्षिक खेल-कूद समारोह का शुभारंभ

0

लाइव सिटीज, पटना: महाविद्यालय में 19.02.2026 से 21.02.2026 तक हो रहे वार्षिक खेल-कूद समारोह का उद्घाटन पटना विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 नमिता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रो0 नवल किषोर यादव थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पटना विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण, प्रो0 योगेन्द्र वर्मा एवं पूर्व संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण, प्रो0 अनिल कुमार की उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि प्रो0 नवल किषोर यादव ने अपने संबोधन में वाणिज्य महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 सुहेली मेहता की मांग पर पटना विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में इंडोर और आउटडोर स्टेडियम को विकसित कराने के लिए सदन में आवाज उठाने का वादा किया और कहा कि कॉलेज के विकास के लिए जहाँ भी उनके मदद की आवश्यकता होगी, हर संभव प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं विश्वविद्यालय की कुलपति ने सभी प्रतिभागी छात्र एवं छात्राओं को शुभकामनायें दीं और कहा कि सभी छात्र/छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद की गतिविधि में भाग लेते रहना चाहिए। इससे उनका चैमुखी विकास होगा जो आज के समय की जरूरत है। संकायाध्यक्ष, छात्र कल्याण ने इस अवसर पर खुषी जाहिर करते हुए प्राचार्य से आग्रह किया कि खेल-कूद की गतिविधि आये दिन भी आयोजित होने की आवष्यकता है। पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो0 अनिल कुमार ने महाविद्यालय में हो रहे खेल की गतिविधि के महत्व को बताते हुए कहा कि इससे महावि?ालयों में वर्ममान समय में हो रहे आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण होगा। प्राचार्य प्रो0 सुहेली मेहता ने छात्र/छात्राओं से अपील की कि वे महाविद्यालय द्वारा संचालित हर गतिविधि में भाग लें। कॉलेज उन्हें वाजिब सुविधा उपलब्ध करायेगा।

वार्षिक समारोह का उद्घाटन अतिथियों द्वारा महाविद्यालय का ध्वजारोहण एवं बैलून उड़ाकर किया गया। समारोह में पटना विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव, डॉ. दीप नारायण, कई कॉलेज के प्राचार्य, विश्वविद्यालय के कई विभागों के अध्यक्ष अतिथि के रूप में शामिल थे | समारोह का मंच संचालन, कॉलेज की गेस्ट फैकल्टी. डॉ. निहारिका एवं धन्यावाद ज्ञापन, क्रीड़ा परिषद् के अध्यक्ष, डॉ. अजय कुमार साह ने किया |

आज समारोह के पहले दिन 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का पहला हिट कराया गया जिसमे 15 छात्र एवं 9 छात्राएं दुसरे हिट केलिए चयनित हुए एवं 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के पहले हिट में 9 छात्र एवं 3 छात्राएं फाइनल केलिए चयनित की गये | शॉट पूट पुरुष में रुद्रांश प्रताप सिंह प्रथम, रविकांत कुमार द्वितीये एवं हर्ष गुप्ताने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

वहीँ शॉट पूट महिला में अनन्या आनंद प्रथम, कंचन विनोद द्वितीय एवं सन्या सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | डिस्कस थ्रो पुरुष में आद्रिश बनर्जी प्रथम, अमित राज द्वितीय एवं हर्ष गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | वहीं महिला वर्ग में कंचन विनोद प्रथम, सन्या सिंह द्वितीय एवं अनन्या सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | कबड्डी प्रतियोगिता में