Home Blog Page 5

बिहार में समय से पहले बढ़ी गर्मी, मौसम हुआ ड्राई, अगले 7 दिन बारिश के आसार नहीं

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह से बदल चुका है. कड़ाके की ठंड के बाद अब राज्य ‘ड्राई मोड’ में प्रवेश कर गया है. IMD के अनुसार पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले एक सप्ताह तक बारिश की कोई गुंजाइश नहीं है. दिन में खिल रही तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 31 डिग्री के पार पहुंच गया है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिनों में गर्मी का अहसास और बढ़ेगा, हालांकि सुबह और देर रात हल्की गुलाबी ठंड का अहसास अभी भी बना रहेगा.इस साल फरवरी महीने के अंत तक आते-आते मौसम में जो बदलाव दिख रहा है, उसने मौसम विशेषज्ञों को भी चौंका दिया है. शनिवार को मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया.

अररिया के फारबिसगंज में पारा 31.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जो राज्य में सबसे अधिक रहा. दिन भर आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण लोगों को अब दोपहर में पंखे चलाने की जरूरत महसूस होने लगी है. यह संकेत है कि इस बार गर्मी की शुरुआत समय से पहले हो चुकी है.

नीतीश कुमार सरकार पर फिर भड़के तेजस्वी यादव, जानें क्या कहा

0

लाइव सिटीज, पटना: पटना में राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एआई समिट को लेकर कांग्रेस के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि एआई समिट पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई और इससे भारत की छवि को नुकसान पहुंचा. तेजस्वी यादव ने इसे देश का ‘अपमान’ करार दिया.

साथ ही तेजस्वी यादव ने संत रविदास जयंती के अवसर पर बोलते हुए कहा कि आज के दौर में संत रविदास और भी ज्यादा प्रासंगिक हैं. उन्होंने कहा कि सभी लोगों को उनके जीवन, संघर्ष और विचारों के बारे में पढ़ना और सीखना चाहिए. संत रविदास ने समाज में बराबरी और न्याय की बात की थी, लेकिन आज शासन करने वाले लोग गरीबों के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों को सड़कों से हटाया जा रहा है और सरकार सिर्फ चंद अमीर लोगों के लिए काम कर रही है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि आज सत्ता में ‘महा ठग लोग’ बैठे हैं और सरकार संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव में लोकतंत्र नहीं बल्कि ‘हरा तंत्र’ जीतता है. उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में अपराध तेजी से बढ़ रहा है और झूठे पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक दिए जा रहे हैं.

शराबबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में शराब बिक रही है, लेकिन जेल सिर्फ दलित समाज के लोगों से भरी जा रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिहार में कोई भी काम बिना घूस दिए नहीं हो रहा है, चाहे थाना हो या ब्लॉक हर जगह भ्रष्टाचार फैला हुआ है. तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी, गरीबी और नौकरी में धांधली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पैसे देने वालों को नौकरी मिल रही है. जबकि आम लोगों के पास इलाज और पढ़ाई की सही व्यवस्था नहीं है. उन्होंने अपनी 17 महीने की सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान 5 लाख लोगों को नौकरी दी गई थी और 2 लाख शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी.

जेईई मेन 2026 सेशन-2 के आवेदन में सुधार का आखिरी मौका, 28 फरवरी तक करें करेक्शन

0

लाइव सिटीज, पटना: जेईई मेन 2026 सेशन-2 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार का एक और अवसर दिया है. जारी नोटिस के अनुसार उम्मीदवार 27 फरवरी से 28 फरवरी की रात 11:50 बजे तक अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी संशोधन कर सकेंगे.

यह सुविधा उन सभी अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने सेशन-2 के लिए आवेदन किया है. चाहे वह पहले सेशन-1 में शामिल हुए हों या नहीं. एनटीए ने स्पष्ट किया है कि यह सुधार का अंतिम मौका है, इसके बाद किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा

एनटीए के अनुसार जिन अभ्यर्थियों के आवेदन शुल्क में बदलाव होगा, उन्हें अतिरिक्त शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा. हालांकि पहले से जमा की गई फीस किसी भी स्थिति में वापस नहीं की जाएगी. सुधार के दौरान अभ्यर्थी अपने फॉर्म में कई महत्वपूर्ण जानकारियों को ठीक कर सकते हैं.

इनमें कोर्स या पेपर का चयन, प्रश्न पत्र का माध्यम, परीक्षा शहर, शैक्षणिक योग्यता यानी कक्षा 10वीं या 12वीं से जुड़ी जानकारी, जेंडर, कैटेगरी, सब-कैटेगरी (पीडब्ल्यूडी) और सिग्नेचर जैसी जानकारियां शामिल हैं. कुछ मामलों में परीक्षा शहर और माध्यम में भी परिवर्तन की अनुमति दी गई है ताकि उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार सही विकल्प चुन सकें.

बिहार में दर्दनाक हादसा, शादी की खुशियों में मातम.. दोस्त के तिलक में जा रहे तीन युवकों की मौत

0

लाइव सिटीज, नवादा: नवादा जिले के सीतामढ़ी में एक भीषण सड़क दुर्घटना ने तीन युवकों की मौत हो गई है. गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रिवला गांव के तीन युवक अपने दोस्त के तिलक समारोह में शामिल होने अकबरपुर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई. हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक बाइक पर सवार थे और तेज रफ्तार से जा रहे थे. कटघारा गांव के पास तरवा आहर के पास एक मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रफ्तार के कारण बाइक का नियंत्रण खो गया था.

मृतकों की पहचान प्रताप कुमार उर्फ विकास कुमार (पिता- विजय चौधरी), इंद्रन मांझी (पिता- राजेश मांझी) और सोनू कुमार उर्फ भोला चौधरी (पिता- सुनील चौधरी) के रूप में हुई है. सभी युवक रिवला गांव के निवासी थे और उम्र लगभग 20-23 वर्ष के बीच बताई जा रही है

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया. दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है, जिसमें रफ्तार और अन्य कारकों की पड़ताल की जा रही है.

राजतंत्र चाहती है कांग्रेस’, सम्राट चौधरी का सीधा अटैक, बोले- AI समिट में बाधा पहुंचाने पर हो राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई

0

लाइव सिटीज, मुंगेर: दो दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोलते हुए राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया. मुंगेर परिसदन में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर राष्ट्रविरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए. साथ ही बिहार में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर विपक्ष के आरोपों को भी उन्होंने सिरे से खारिज किया.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस को न सिर्फ ‘राष्ट्रविरोधी’ करार दिया, बल्कि लोकतंत्र के नाम पर ‘राजतंत्र’ चलाने का आरोप भी लगाया. सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर सीधा राजनीतिक प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र नहीं बल्कि राजतंत्र की राजनीति करती है, जहां सत्ता एक ही परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. उन्होंने कांग्रेस को अलोकतांत्रिक बताते हुए दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है और यहां नेतृत्व योग्यता के आधार पर तय होता है, जबकि कांग्रेस राजतंत्र की तरह काम करती है.

सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी का अगला अध्यक्ष कौन होगा, यह कोई नहीं जानता. नितिन नवीन जी बिहार से उठकर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी संभाल लेते हैं और किसी को कानों-कान खबर नहीं होती. उन्होंने AI समिट का जिक्र करते हुए उन्होंने गंभीर आरोप लगाए और कहा कि जब भारत दुनिया के सामने अपनी तकनीकी ताकत दिखा रहा था, तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को बाधित करने की कोशिश की. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसे लोगों पर राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए.

जमीन विवाद के मामलों में आएगी कमी, विजय सिन्हा बोले- 31 मार्च तक निपटाएं परिमार्जन के 40 लाख आवेदन

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार राज्य में जमीन विवाद को कम करने और करीब 40 लाख परिमार्जन आवेदनों के निपटारे को लेकर गंभीर है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार जमीन संबंधी समस्याओं को जड़ से खत्म करने लिए प्रयासरत है। इसे लेकर उन्होंने राजस्व कर्मचारियों और अंचलाधिकारियों (सीओ) को 31 मार्च तक का समय दिया है।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राजस्व कर्मचारियों की मांगों पर सरकार विचार रही है। हाल ही में हड़ताल पर गए राजस्व कर्मचारियों के ग्रेड पे और अन्य आवश्यक सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग कर सरकार जल्द ही फैसला ले सकती है। बताया जा रहा है कि प्रधान सचिव सीके अनिल और कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बातचीत के सकारात्मक परिणाम सोमवार तक सामने आने की उम्मीद है

विजय सिन्हा ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे 31 मार्च तक निर्धारित विभागीय लक्ष्यों को पूरा करने में सहयोग दें। अभी सबसे बड़ा लक्ष्य 40 लाख परिमार्जन आवेदनों का निपटारा करना है। इससे किसानों के रजिस्ट्रेशन और भूमि सर्वेक्षण में काफी मदद मिलेगी।

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव स्थगित, 28 फरवरी का मतदान टला, आखिर क्यों लिया गया यह फैसला?

0

लाइव सिटीज, पटना: पटना यूनिवर्सिटी में होने वाले छात्र संघ चुनाव को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है. मतदान 28 फरवरी को प्रस्तावित था. अब अगली सूचना तक चुनाव नहीं होंगे. इस संबंध में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है.

प्रशासन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में परिसर में कई अप्रत्याशित और अमर्यादित घटनाएं हुईं. पटना वीमेंस कॉलेज परिसर में छात्रों के एक समूह ने बिना अनुमति प्रवेश किया. वहां नारेबाजी की गई. इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना गया.

इसी तरह पटना साइंस कॉलेज में भी एक क्लास के दौरान हंगामा हुआ. आरोप है कि कुछ छात्रों ने शिक्षक और विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया. इन घटनाओं को गंभीरता से लिया गया.

चुनाव प्रचार को लेकर भी कई शिकायतें सामने आईं. कॉलेज परिसरों में छपे हुए बैनर और पोस्टर लगाए गए. महंगे चार पहिया वाहनों का इस्तेमाल किया गया. निर्धारित समय से पहले ही प्रचार शुरू कर दिया गया था. इसे भी आचार संहिता का उल्लंघन बताया गया.

प्रशासन का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और शांति बनाए रखना जरूरी है. इसलिए हालात को देखते हुए चुनाव स्थगित करने का फैसला लिया गया.

विजय सिन्हा का बड़ा फैसला, CO होंगे प्रोमोट, DCLR को मिलेंगे 50 हजार रुपये इनाम

0

लाइव सिटीज, पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कई कर्मचारी इन दिनों हड़ताल पर हैं, जिससे विभाग का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस मुद्दे पर शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने साफ कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन विभाग द्वारा तय किए गए लक्ष्यों को पहले पूरा करना जरूरी होगा।

डिप्टी सीएम ने बताया कि कर्मचारियों के साथ बैठक हुई थी। कर्मचारियों की मुख्य मांग ग्रेड पे बढ़ाने की है, जिस पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी दोहराया कि 31 मार्च तक परिमार्जन से जुड़े सभी मामलों को हर हाल में निपटाना विभाग की प्राथमिकता है और समयसीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करना अनिवार्य होगा।

इस दौरान विजय सिन्हा ने अंचलाधिकारियों और डीसीएलआर को लेकर भी अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि जो अंचलाधिकारी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें नियमों के अनुसार डीसीएलआर पद पर प्रमोशन दिया जाएगा। सभी डीसीएलआर के साथ बैठक कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया है। लंबित मामलों को तेजी से निपटाने और अनावश्यक देरी नहीं करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। डीसीएलआर कोर्ट के लिए 50-50 हजार रुपये की राशि भी उपलब्ध करा दी गई है।

फर्जी सर्टिफिकेट मामले पर कार्रवाई का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने बताया कि प्रिंस राज को बर्खास्त कर दिया गया है और इस फैसले पर कैबिनेट की मुहर भी लग चुकी है। उन्होंने कहा कि फर्जी प्रमाणपत्र से जुड़ी शिकायतों की जांच तेजी से की जाएगी।

तेजस्वी यादव का बुलेटिन धमाका, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर नीतीश सरकार को घेरा

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को एक अपराध बुलेटिन जारी कर राज्य में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली “डबल इंजन” एनडीए सरकार पर तीखा हमला किया।

तेजस्वी यादव ने अपने आधिकारिक फेसबुक हैंडल पर एक तीखे शब्दों वाली पोस्ट में सरकार की आलोचना करते हुए व्यंग्य का प्रयोग किया और लिखा, “मोदी-नीतीश सरकार द्वारा बनाए गए तथाकथित राम राज्य में ऐसी ‘शुभ’ घटनाएं प्रतिदिन घट रही हैं कि मीडिया को भी उन्हें रिपोर्ट करने में कठिनाई हो रही है। डेढ़ से ग्यारह वर्ष की आयु की सैकड़ों बच्चियों का बलात्कार हुआ है। इस ‘मंगलराज्य’ में व्यवस्था भी उन्हीं की है और अपराधी भी उन्हीं के हैं

तेजस्वी यादव ने अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “बिहार में चुनाव लड़ेंगे और राज्य को कलंकित करके चले जाएंगे।” उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय नेतृत्व की चुप्पी मौन स्वीकृति के समान है, और कहा कि बलात्कारियों को सत्ता में बैठे लोगों का संरक्षण प्राप्त है।आरजेडी नेता ने बिहार के कई जिलों में बलात्कार, सामूहिक बलात्कार, यौन उत्पीड़न के बाद हत्या और महिलाओं और नाबालिगों पर हमलों से जुड़ी हाल की घटनाओं का हवाला देते हुए तर्क दिया कि ये मामले कानून और व्यवस्था के पतन को दर्शाते हैं।

उन्होंने बताया कि सहरसा में एक 18 महीने की बच्ची के साथ बलात्कार किया गया और उसके गुप्तांगों में रॉड डाली गई। बच्ची की हालत गंभीर है और वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

किशनगंज में एक छह वर्षीय बच्ची का बलात्कार किया गया, दरभंगा में एक अन्य लड़की का बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई। पटना में एक महिला के साथ बलात्कार का प्रयास किया गया और जब उसका पति उसे बचाने गया तो उसकी पिटाई की गई। सारण में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ और भागलपुर में एक अन्य बलात्कार और हत्या के मामले में पीड़िता की मां न्याय के लिए बेताब है। लखीसराय में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार हुआ, जबकि भोजपुर में उत्तर प्रदेश की एक नर्तकी के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ। शेखपुरा में स्कूल जाते समय एक आठ वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया गया, जबकि नवादा में एक चार वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार किया गया और एक महिला की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई।

एक्शन मोड में नीतीश कुमार: IGIMS को 1200 बेड की सौगात, अफसरों को डेडलाइन का निर्देश

0

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) पहुंचे. यहां उन्होंने 1200 बेड वाले नए अस्पताल और बिल्डिंग का बारीकी से निरीक्षण किया. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाएं ताकि लोगों को जल्द से जल्द बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके.

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि IGIMS को भविष्य में 3000 बेड का अस्पताल बनाने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि यह नया मल्टी सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक लेटेस्ट सुविधाओं से लैस होगा. इससे बिहार के मरीजों को बीमारियों के इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

नीतीश कुमार ने अपनी सरकार के शुरुआती दौर को याद करते हुए बताया कि 2005 में जब उन्होंने कमान संभाली थी, तब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) की हालत बेहद खराब थी. उन्होंने कहा, “पहले एक अस्पताल में महीने भर में सिर्फ 39 मरीज आते थे, लेकिन आज यह संख्या बढ़कर 11600 हो गई है.”