Home Blog Page 4

गुस्से से लाल हुए नीतीश कुमार, सदन में भाई वीरेंद्र को लगायी जमकर फटकार

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा का मंगलवार को चौकीदार और दफादार पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ. आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत ने आरोप लगाया कि बिहार में लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी. इसी के साथ सदन में हंगामा शुरू हो गया. इस बीच संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि अगर बिहार सरकार चलेगी नहीं तो चौकीदारों और दफादारों की पूर्ति कौन करेगा?

आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कहा कि “बिहार के संपूर्ण चौकीदार-दफादार अपनी मांग के लिए सड़क पर आंदोलन कर रहे थे. उनको इतनी बर्बरता से पुलिस ने मारा है तो क्या लोकतंत्र में अपनी मांगों को मांगने का अधिकार नहीं है. अगर माननीय न्यायलय ने कानून में संशोधन करने को कहा तो बिहार सरकार क्यों नहीं करना चाहती है?” इसी बीच विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी कि बिहार में लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी.

विपक्षा की नारेबाजी को सुनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गुस्सा आ गया और वह खड़े हो गए. उन्होंने आरजेडी विधायक भाई वीरेन्द्र की ओर इशारा करते हुए कहा कि बेमतलब मत बोलिए, सरकार नहीं चलेगी. आपकी संख्या कितनी कम है आप बैठिए. आप कितना कम हो गए हैं? आप लोगों की कितनी संख्या है? हम लोगों की संख्या को देखिए? हम लोग 202 हैं.

सीएम नीतीश ने कहा कि आप लोग फालतू बात मत कीजिए. तीन साल आपके साथ रहे, आप लोग गड़बड़ करते थे, इसलिए आप लोगों को छोड़ दिए. आपकी सरकार ने कभी कोई काम किया है. जो भी काम हुआ है उसी समय हुआ. आप जानते हैं बिहार कितना आगे बढ़ रहा है. आपकी सरकार में शाम के वक्त कोई घर से निकलता था, अब सब ठीक हो गया

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि दो-तीन साल के बाद आप लोगों को छोड़कर चले गए, बिना मतलब के कोई बात नहीं करिए. आपकी संख्या क्या है? सब फालतू बात है. इस बीच नीतीश कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष से अपील की और कहा कि जो सदन में गड़बड़ करे, उसे बाहर करिए.

राज्यसभा की सीट को लेकर NDA के नेता जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में खाली होने वाली राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होगा. 9 अप्रैल को ये सभी पांच सीटें खाली होने वाली हैं एनडीए में खुलकर बयानबाजी होने लगी है. एनडीए में शामिल घटक दल के नेताओं की मांग उठने लगी है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है.

जीतन राम मांझी ने बताया कि उनसे राज्यसभा की एक सीट के लिए वादा किया गया था. हालांकि जीतन राम मांझी ने यह भी स्पष्ट किया कि वे मांग नहीं करेंगे लेकिन इसके लिए अंतिम समय तक इंतजार करेंगे कि उन्हें एक सीट दी जाती है या नहीं.

जीतन राम मांझी ने पत्रकारों से कहा, “हमने मांग नहीं की है… हमें कहा गया था कि आपको दो लोकसभा और एक राज्यसभा की सीट दी जाएगी. मुझे नहीं लगता कि हमारा नेतृत्व अपनी बात से मुकर जाएगा. उनकी बात पर हम अंतिम दम तक प्रतिक्षा करेंगे. हम मांग नहीं करेंगे, देखते हैं कि वे देते हैं या नहीं..

बिहार विधानसभा में तीखा संग्राम: सम्राट चौधरी का विपक्ष को सख्त संदेश, जानें क्या कहा

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधान परिषद मे गृह विभाग के मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकार की ओर से सुशासन स्थापित करने के लिए किए जा रहे कामों की चर्चा की. उन्होंने सदन को बताया कि नीट छात्रा मामले पर पुलिस ने काम किया, लेकिन कुछ लोगों ने सवाल उठाया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की. इस मौके पर उन्होंने विपक्ष पर भी हमला किया.

नीट छात्र कांड पर ही सम्राट चौधरी ने कहा कि पुलिस ने जांच की. रिपोर्ट दी. सार्जनिक बयान दिया, लेकिन कुछ लोगों ने हायतौबा मचाया. कोई गलतफमी में मत रहिए. एक-एक आदमी का इलाज करूंगा. किसी को छोड़ नहीं सकता हूं. एक-एक आदमी का रिकॉर्ड है. 

विपक्ष के सदस्यों की ओर देखते हुए उन्होंने आगे कहा, “आपकी भी फाइल है. कहिएगा तो दिखा देंगे. मैं तो गृह मंत्री ही हूं. मुख्यमंत्री जी ने तो मुझे काम ही दिया है. मेरे पास सबका रिकॉर्ड है कौन क्या कर रहा है. किसने क्या काम किया. शासन का काम है उचित समय पर उचित निर्णय ले. इसलिए उचित समय पर कार्रवाई होगी

सम्राट चौधरी ने विपक्ष के नेताओं से कहा कि आप जिस चीज की कहेंगे हम जांच करेंगे, तार वहीं निकलेगा जहां आप हैं. दूसरी जगह नहीं निकलेगा. गलतफहमी में मत रहिए.

2030 तक विकसित राज्यों की लिस्ट में होगा शामिल बिहार, वित्त मंत्री ने किया दावा

0

लाइव सिटीज, पटना: वित्त मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा है कि बिहार अब पिछड़ा नहीं रहेगा और साल 2030 तक यह देश के सबसे विकसित राज्यों की कतार में खड़ा होगा. मंत्री ने विपक्ष के उन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया जिनमें कहा जा रहा था कि बिहार सरकार का खजाना खाली हो चुका है.

विजेंद्र यादव ने आंकड़ों के जरिए अपनी बात रखते हुए बताया कि साल 2005 में जब उनकी सरकार आई थी, तब बिहार का कुल बजट महज 23885 करोड़ रुपये था और आज 3.47 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो चुका है. यह इस बात का सबूत है कि राज्य की अर्थव्यवस्था न केवल बढ़ रही है, बल्कि बहुत मजबूत स्थिति में भी है.

वित्त मंत्री ने राजकोषीय घाटे को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम पर भी हैरानी जताई. उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार का घाटा निर्धारित 3% की सीमा के भीतर है, जबकि विपक्ष इसे 18% बताकर जनता को डराने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि हर साल बजट सत्र के दौरान विपक्ष ऐसी बातें करता है, जो बाद में झूठी साबित होती हैं.

मंत्री ने कहा कि सभी सरकारी योजनाओं के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध है और इन्हें तय समय पर पूरा किया जा रहा है. सरकार मिशन मोड में काम कर रही है इसी का नतीजा है कि बिहार आज तेजी से प्रगति कर रहा है और इसका असर आने वाले कुछ सालों में पूरी दुनिया के सामने होगा.

जंगलराज में भी इतनी हत्याएं नहीं होती थी जितनी ‘रामराज’ में..’ कानून व्यवस्था पर राबड़ी देवी का तंज

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में कानून व्यवस्था पर राबड़ी देवी ने NDA सरकार को घेरा. पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि बिहार में रोज हत्याएं और बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन बिहार सरकार सो रही है. पुलिस उन मामलों में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.

राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ‘जंगलराज’ की चर्चा करती है लेकिन उसके ‘रामराज’ में ‘जंगलराज’ से ज्यादा हत्याएं हो रही हैं. राबड़ी देवी ने मांग की है कि सरकार इस मामले में सदन के अंदर जवाब दे.

राबड़ी देवी ने कहा कि जितनी हत्याएं ‘जंगलराज’ में नहीं होती थीं, उससे ज्यादा हत्याएं बीजेपी जिसको ‘रामराज’ कहती है, उसमें हो रही हैं. पटना में रोज हत्या हो रही है. पुलिस और प्रशासन के लोग क्या कर रहे हैं? ये पता नहीं चल रहा है.

राबड़ी देवी ने सरकार पर संगीन आरोप लगाया और हत्याओं के मुद्दे पर अपराधियों के संरक्षण की ओर इशारा किया. राबड़ी देवी ने कहा कि इन लोगों को कुछ दिख नहीं रहा है या जानबूझकर सत्ता के संरक्षण में अपराध करवा रहे हैं?

इथेनॉल प्लांट और मक्का की कीमतों को लेकर सत्ताधारी विधायकों ने सरकार को घेरा, उद्योग मंत्री ने दिया आश्वासन

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 15वां दिन है. आज सदन की कार्यवाही के दौरान सत्ताधारी दलों के विधायकों ने इथेनॉल और मक्का किसानों के मुद्दे को उठाया. गायघाट से जेडीयू विधायक कोमल सिंह ने कहा कि इथेनॉल प्लांट की डिमांड कम होने से मक्का की कीमत आधी हो गई है. इससे बिहार और यहां के किसानों को नुकसान हो रहा है. सरकार इसके लिए क्या कर रही है?

इस पर उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने स्पष्ट किया कि राज्य एक भी इथेनॉल प्लांट को बंद नहीं होंगे. उन्होंने सवाल का जवाब देते बताया कि सदन में सवाल उठने के बाद बिहार का एक प्रतिनिधमंडल केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से मिला है.

उद्योग मंत्री ने बताया कि राज्य में राज्य में 11 डेडिकेटेड इथेनॉल प्लांट हैं, जिनका केंद्र सरकार से समझौता है. इनसे पहले पेट्रोलियम कंपनी 46 करोड़ लीटर इथेनॉल खरीदती थी. इस साल 11 करोड़ लीटर की खरीदारी कम गई थी. उन्होंने कहा कि ये खरीदारी एक बार फिर से शुरू हो जाएगी.

दिलीप जायसवाल इथेनॉल प्लांट ऐसे हैं, जिनका केंद्र सरकार से कोई समझौता नहीं है. ऐसे में इनकी खरीब-बिक्री कैसे होगी, इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की नहीं है. वैसे कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इथेनॉल प्लांट बंद होने का माहौल बनाया था, जबकि ऐसा कुछ नहीं है. सरकार इथेनॉल प्लांट को लेकर गंभीर है और किसी भी प्लांट को बंद होने नहीं देगी

ऑनलाइन गेमिंग को लेकर सरकार बनाएगी कानून:बच्चों के स्क्रीन टाइम को कम करने पर फोकस; पोर्टिको में राजद MLC का प्रदर्शन

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 15वां दिन है। सदन में प्रश्नकाल चल रहा है। सरकार बच्चों के स्क्रीन टाइम को कम करने, ऑनलाइन गेम को नियंत्रित करने के लिए नया कानून बनाएगी। जदयू विधायक समृद्ध वर्मा के सवाल पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ये बात कही।

राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने राजेंद्र यादव को रिहा करने की मांग की। ये 22 साल की सजा काट चुके है। इस पर गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विचार किया जाएगा।

इधर, कार्यवाही शुरू होने से पहले शराबबंदी की समीक्षा को लेकर घिरे रालोमा के विधायक ने कहा है कि इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। हमने जनहित में समीक्षा की बात उठाई थी।

वहीं लंच ब्रेक के बाद विधान परिषद में गृह, कृषि, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा रोजगार एवं कौशल विकास और सूचना प्रावैधिकी के बजट पर बहस होगी।

वहीं, लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्ष के एमएलसी ने प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर पोर्टिको में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। ‘बिहार में महिलाओं का अपमान बंद करो’, ‘बिहार में निर्दोष की हत्या बंद करो’ के नारे लगाए गए।

पटना में दो भाइयों की हत्या, रिसेप्शन पार्टी में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

0

लाइव सिटीज, पटना: राजधानी पटना के गोपालपुर थाना अंतर्गत शाहपुर में रविवार की रात दौलत राय के बेटे के रिसेप्शन पार्टी में अपराधियों ने गोलियों से भून कर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के तीनों खोखे को बरामद किया है۔ डबल मर्डर होने के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया है.

यह वारदात जिले के गोपालपुर पुलिस स्टेशन के शाहपुर गांव में हुई. पुलिस के मुताबिक, एक कॉल आया कि दो युवक मनीष कुमार (32 वर्ष) और मंजीत कुमार (23 वर्ष) की हत्या कर दी गई है. दोनों रिश्ते में भाई है और दोनों स्थानीय निवासी दौलत राय के बेटे के रिसेप्शन पार्टी में गए थे. इसी दौरान किसी विवाद में दोनों भाइयों को गोली मारी गई.

घटना के मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि मनीष और मंजीत का वहां मौजूद दूसरे लोगों से कुछ विवाद हुआ, इतने में सामने वाले ने पिस्तौल निकाली और ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की, और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद रिसेप्शन पार्टी में अफरातफरी मच गई.

इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची गोपालपुर थाना पुलिस ने दोनों भाइयों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है.

बिहार में बिना लाइसेंस मांस-मछली दुकानों पर सख्ती, मंदिर-स्कूल के पास दुकान तो खैर नहीं, जानें नया नियम

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के शहरी इलाकों में अब मांस और मछली की दुकानों के लिए नियम कायदे पूरी तरह बदलने वाले हैं. राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने अवैध तरीके से चल रही दुकानों के खिलाफ आदेश दे दिया है.

प्रधान सचिव विनय कुमार के कड़े पत्र ने राज्य के सभी 261 नगर निकायों में हड़कंप मचा दिया है. अब शहर की सड़कों पर न तो खुले में मांस लटका दिखेगा और न ही बिना अनुमति के कोई दुकान चल पाएगी. स्वच्छता मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 345 के तहत सीधी कार्रवाई की जाएगी.

राज्य के कई शहरों, खासकर राजधानी पटना में निरीक्षण अभियान शुरू कर दिया गया है. प्रशासन का कहना है कि यह कदम सार्वजनिक स्वास्थ्य, शहरी स्वच्छता और सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी है.

सरकार के संज्ञान में आया है कि कई दुकानें धार्मिक स्थलों, स्कूल-कॉलेजों और संवेदनशील सार्वजनिक स्थानों के बेहद करीब संचालित हो रही हैं. विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि ऐसे क्षेत्रों में दुकानें न तो लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगी और न ही चलने दी जाएंगी. नगर निकायों को इन दुकानों की पहचान कर हटाने का जिम्मा सौंपा गया है.

सड़क किनारे खुले में मांस लटकाकर बेचने की प्रथा पर भी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. विभाग का मानना है कि इससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ता है. अब दुकानदारों को स्वच्छता के तय मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा, अन्यथा लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा.

साइबर अपराध पर विशेष सेल कसेगी नकेल, सम्राट चौधरी बोले- पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए एआई का उपयोग

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मौजूदा समय में पुलिस के समक्ष साइबर अपराध सबसे बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए पुलिस महकमे में एक नई साइबर अपराध इकाई का गठन किया गया है, जो इस पर नकेल कसने में हर तरह से प्रभावी साबित होगा। इसके जल्द ही सार्थक परिणाम भी देखने को मिलेंगे। ये बातें गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कही। वे पटना स्थित बीएमपी–5 के मिथिलेश स्टेडियम में रविवार को बिहार पुलिस सप्ताह–2026 के समारोह का उद्घाटन कर रहे थे।

गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में कानून का राज स्थापित करने की जिम्मेवारी पुलिसकर्मियों के कंधों पर है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार पुलिसिंग को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने में लगी हुई है। पुलिसिंग को बेहतर बनाने में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का सहयोग भी बड़े स्तर पर लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार में जहां भी पुलिस लाइन के निर्माण का कार्य बचा हुआ है, उसे जल्द पूरा किया जाएगा। बिहार पुलिस जनसहयोग के बग़ैर कुछ नहीं कर सकती है। इस लिए पुलिस को हर तरह से सभी को सहयोग करना चाहिए।