Home Blog Page 3

मंत्री लेशी सिंह पहुंची पूर्णिया के सैन्य हवाई अड्डा, साथ में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह आज बिहार के उप-मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी के साथ पटना से द्वारा पूर्णियाँ सैन्य हवाई अड्डा पहुँचीं।

पूर्णियाँ सैन्य हवाई अड्डा पहुंचकर मंत्री लेशी सिंह ने देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का पूर्णियाँ आगमन पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन की इस दौरान मंत्री लेशी सिंह ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नाम लेकर मंत्री लेशी सिंह का हाल चाल पूछा |मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय पूर्णियाँ प्रमंडल का दौरा अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है। उनके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में पूर्णियाँ की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा इस क्षेत्र में विकास की गति को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केन्द्रीय गृह मंत्री का यह दौरा पूर्णियाँ सहित आस पास के जिलों के समग्र विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी |

मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह का पूर्णियाँ प्रमंडल में आगमन मात्र से ही विकास के द्वार खुल जायेंगे | जहाँ एक तरफ देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूती मिलेगी | वहीं विकसित बिहार के संकल्पों को पूरा करने में एक नयी अध्याय की शुरुआत होगी |

सुनील सिंह का बड़ा दावा – सदन परिसर में शराब की डिलीवरी कर दिखाने की दी चुनौती

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। सुनील सिंह ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। बुधवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने राज्य की योजनाओं में भ्रष्टाचार और शराबबंदी कानून की विफलता को लेकर गंभीर सवाल उठाए

सुनील सिंह ने कहा कि बिहार में बिना भ्रष्टाचार के किसी योजना की कल्पना ही नहीं की जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘नल-जल योजना’, सड़क निर्माण और पुल-पुलिया जैसे विकास कार्यों में भारी गड़बड़ी हो रही है। उनके मुताबिक कमीशनखोरी खुलेआम चल रही है और जिस तरह शराब की होम डिलीवरी की चर्चा है, उसी तरह भ्रष्टाचार की भी ‘डिलीरी’ हो रही है।

शराबबंदी को लेकर उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि अगर प्रमाण चाहिए तो 27 फरवरी को सदन के अंतिम दिन वे सदन परिसर में ही शराब की डिलीवरी कराकर दिखा सकते हैं। उनका दावा है कि 2016 में लागू हुई शराबबंदी के बाद शराब की खपत कम नहीं हुई, बल्कि अवैध कारोबार और ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब युवाओं के बीच ‘सूखा नशा’ तेजी से फैल रहा है, जो और भी चिंताजनक है।

सुनील सिंह ने बिहार के नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केवल कानून बना देने से जमीनी बदलाव नहीं आता। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई यह सोच ले कि शराबबंदी लागू कर देने से उसे राजा राममोहन राय की तरह याद किया जाएगा, तो यह भ्रम है। उन्होंने दहेज प्रथा का जिक्र करते हुए कहा कि कई सामाजिक कुरीतियां आज भी जारी हैं और सरकार की कई नीतियां सिर्फ कागजों तक सीमित हैं।

विधानपार्षद की जमीन विवाद पर सदन में हंगामा, उपमुख्यमंत्री ने डीएम से 10 दिन में मांगी रिपोर्ट

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधान परिषद में जमीन विवाद का मामला जोरदार तरीके से उठा। कांग्रेस के विधानपार्षद समीर कुमार सिंह ने अपनी जमीन से जुड़े विवाद को सदन में रखा। करीब डेढ़ दर्जन सदस्यों ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। समीर कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि एक बड़े नेता का नाम लेकर उन्हें और अमीन को धमकाया गया। उन्होंने कहा कि जान से मारने की धमकी तक दी जा रही है। स्थिति इतनी गंभीर है कि परिवार जमीन छोड़ देने की सलाह दे रहा है।

यह विवाद मुंगेर जिला के टेटिया बंबर अंचल अंतर्गत देवरिया मौजा का है। विधानपार्षद ने बताया कि जमीन की मापी को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है।उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। सदन में कई सदस्यों ने इसे कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय बताया। मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया। सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई।

उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मामले पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 23 फरवरी को जमीन की मापी कर भूस्थल चिन्हित कर दिया गया है। सरकार स्तर से आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि कोई कितना भी बड़ा या प्रभावशाली व्यक्ति हो, कार्रवाई होगी।

उन्होंने दो टूक कहा कि हर हाल में कानून का राज स्थापित किया जाएगा। प्रधान सचिव को निर्देशित कर अपर सचिव से जांच कराने की बात कही गई। साथ ही स्थानीय डीएम और कमिश्नर से 10 दिनों में रिपोर्ट मांगी गई है।

बिहार में सरकारी नौकरी, 300 पदों पर बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें पूरी जानकारी

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार लोक सेवा आयोग ने गृह विभाग के अंतर्गत अभियोजन सेवा में अभियोजन पदाधिकारी के कुल 300 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. यह भर्ती विज्ञापन संख्या 13/2026 के तहत निकाली गई है. आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार योग्य भारतीय अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इस भर्ती के जरिए राज्य में अभियोजन सेवा के रिक्त पदों को भरा जाएगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और इसके लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है.

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से शुरू होगी. अभ्यर्थी 20 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना अनिवार्य होगा. आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को विस्तृत विज्ञापन और दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है ताकि किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके.

रिक्त पदों की श्रेणीवार संख्या की बात करें तो कुल 300 पद निर्धारित किए गए हैं. अनारक्षित वर्ग के लिए 129 पद रखे गए हैं. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 29 पद निर्धारित किए गए हैं. अनुसूचित जाति के लिए 42 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 7 पद आरक्षित किए गए हैं. अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 64 पद तथा पिछड़ा वर्ग के लिए 25 पद रखे गए हैं. वहीं पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 4 पद निर्धारित किए गए हैं.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर बोला जमकर हमला, जानें क्या कहा

0

लाइव सिटीज, पटना: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया है. पटना में एक कार्यक्रम को वे संबोधित कर रहे थे. उन्होंने नेहरू और गांधी परिवार की कॉम्प्रोमाइज वाली कहानी सुनाई. कहा, “एक समय था जब नेहरू जी ने खुद कहा था ये 45 करोड़ जनता देयता है. इतिहास गवाह है कि नेहरू जी का कार्यालय कैसे CIA व अन्य विदेशी एजेंसियों के लिए खुली किताब की तरह था.

नितिन नवीन ने कहा कि 1954 में नेहरू ने किस प्रकार से बिना किसी रिवार्ड के तिब्बत में भारत के अधिकार को चीन को सौंप दिया ये हम जानते हैं. पंचशील की आड़ में किस प्रकार से अक्साई चीन का कब्जा मान लिया गया. यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल में किस प्रकार से पत्र लिखकर चीन को स्थायी सदस्यता देने की वकालत की गई वो भी हमने देखा है.

उन्होंने आगे कहा कि इंदिरा गांधी, जिन्होंने बड़ी छवि बनाई थी लेकिन हमें ध्यान है कि अमेरिकी राजदूत ने माना था कि CIA ने कांग्रेस को चुनाव में प्रचार करने के लिए पैसा दिया. शिमला समझौता के तहत 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को बिना कब्जा लिए हुए छोड़ देना. आखिर किस कॉम्प्रोमाइज मिशन के तहत ये किया गया? राजनीतिक रूप से कच्चातिवु जो श्रीलंका से है उसे किस प्रकार से श्रीलंका को दे देना इंदिरा गांधी के समझौता मिशन को दिखाता है

पटना में चाणक्य लॉ कॉलेज के LLM छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के कमरे में लटका मिला शव

0

लाइव सिटीज, पटना: पटना में चाणक्य लॉ कॉलेज के एलएलएम फाइनल ईयर के छात्र मयंक राज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है. छात्र रांची के खलाड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और कॉलेज हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था.

मिली खबरों के मुताबिक मंगलवार को मयंक राज का शव अपने हॉस्टल के कमरे में लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल कर्मियों ने उन्हें तुरंत नीचे उतारकर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचाया. हालांकि डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दोपहर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सूचना पर जक्कनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली. प्रारंभिक जांच में कमरे से एक लेटर, मोबाइल फोन, आईपैड और कुछ अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं. पुलिस इन सभी सामग्रियों को जब्त कर जांच कर रही है.

जक्कनपुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. सुसाइड नोट की सत्यता की भी जांच होगी और परिजनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. शव परिजनों को सुपुर्द किया जा चुका है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

बिहार में भीषण सड़क हादसा, 3 गाड़ियां आपस में टकराईं.. 4 की मौत

0

लाइव सिटीज, भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 31 पर मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. भागलपुर से सहरसा की ओर जा रही एक बेलगाम बस ने सामने से आ रही ई-रिक्शा और एक पिकअप वैन में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में 4 की मौत हो गई और 13 लोगा घायल है, जिसमें 2 की स्थिति गंभीर बनी हुई है

पुलिस जिला नवगछिया के झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 31 पर तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप वैन में टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद पिकअप बेकाबू होकर दूसरी ओर जा रही ई-रिक्शा और बस से जा टकरायी.

हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में 6 वर्षीय मासूम बच्चे सहित 4 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं. गंभीर रूप से घायलों को भागलपुर रेफर किया गया है. घायलों में पांच की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है.

बिहार में जल्द होगी कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली, शिक्षा मंत्री का ऐलान

0

लाइव सिटीज, पटना: राज्य में जल्द ही कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली की जाएगी। हालांकि, इससे पहले सामान्य शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह जानकारी खुद बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान दी।

दरअसल, बिहार विधानसभा के प्रश्नकाल में सहरसा के विधायक आईपी गुप्ता ने राज्य में कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर सरकार से सवाल किया। उन्होंने पूछा कि डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली कब तक की जाएगी। इस पर शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट जवाब देते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में गंभीर है और कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली जल्द की जाएगी, लेकिन फिलहाल प्राथमिकता सामान्य शिक्षकों की नियुक्ति को दी गई है।

मंत्री ने बताया कि राज्य में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर सामान्य विषयों के शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जब यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, उसके बाद कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली को लेकर ठोस योजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम कर रही है, ताकि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न हो।

गौरतलब है कि आज के दौर में कंप्यूटर शिक्षा का महत्व काफी बढ़ गया है। डिजिटल इंडिया और ऑनलाइन शिक्षा के बढ़ते दायरे को देखते हुए स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षकों की जरूरत महसूस की जा रही है। कई सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर लैब तो स्थापित हैं, लेकिन प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी के कारण छात्रों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में विधानसभा में उठा यह मुद्दा काफी अहम माना जा रहा है।

बिहार दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, तीन दिनों में कई जिलों में करेंगे जनसभाएं और बैठकें, पूरा शेड्यूल आया सामने

0

लाइव सिटीज, पटना: देश के गृह मंत्री अमित शाह का 25 फरवरी से शुरू होने वाला तीन दिवसीय सीमांचल दौरा महज औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सीमा सुरक्षा, घुसपैठ नियंत्रण और रणनीतिक तैयारियों से जुड़ा एक अहम मिशन माना जा रहा है.

अमित शाह का यह दौरा 25 फरवरी की शाम से शुरू होगा, जब वे पूर्णिया पहुंचने के तुरंत बाद किशनगंज के लिए उड़ान भरेंगे.किशनगंज समाहरणालय में शाम 5 से 7 बजे तक चलने वाली मैराथन बैठक में सुरक्षा तंत्र की समीक्षा की जाएगी. रात्रि विश्राम किशनगंज में करने के बाद, अगले दिन यानी 26 फरवरी को वे अररिया की सीमा चौकी ‘लेट्टी’ पहुंचेंगे.

यहां वे सुरक्षा बलों का उत्साहवर्धन करेंगे और पुलिस अधीक्षकों व जिलाधिकारियों के साथ भारत-नेपाल सीमा से जुड़े पेचीदा मुद्दों पर गहन चर्चा करेंगे. घुसपैठ और प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करना इस बैठक का मुख्य एजेंडा रहने वाला है

इस दौरे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2’ में शाह की भागीदारी है. इसके जरिए सरकार सीमा पर बसे गांवों को बुनियादी सुविधाओं से लैस कर वहां से पलायन रोकना चाहती है, ताकि ये गांव सुरक्षा की पहली पंक्ति के रूप में काम कर सकें.

गृह मंत्री पहले भी कई बार सार्वजनिक मंचों से कह चुके हैं कि सीमांचल में अवैध प्रवासियों को वोट बैंक बनाने की कोशिशों को एनडीए सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी. उनका यह दौरा उन घुसपैठियों को पकड़ने और डिपोर्ट करने की दिशा में प्रशासनिक मशीनरी को सक्रिय करने का एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

दौरे के आखिरी दिन, यानी 27 फरवरी को गृह मंत्री पूर्णिया में अधिकारियों के साथ एक और उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे. इस बैठक में पिछले दो दिनों की फील्ड रिपोर्ट और भविष्य की रणनीतियों पर मुहर लगेगी.बैठक खत्म करने के बाद वे सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे

विधान परिषद में गरजे सम्राट चौधरी: ‘सबकी फाइल हमारे पास, समय आने पर होगा इलाज’ आरजेडी ने किया पलटवार

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधान परिषद के बजट सत्र के दौरान गृह मंत्री सम्राट चौधरी के बयान से सियासी खलबली मच गई। उन्होंने विपक्ष के सदस्यों को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके पास सभी की फाइल है। कौन क्या करता है इसका रिकॉर्ड उनके पास है। वह एक-एक आदमी का इलाज करेंगे। इस पर लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने पलटवार किया है। आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि अगर गृह मंत्री को गिरफ्तार करना है तो कर लें, हम किसी से डरने वाले नहीं हैं।

भाई वीरेंद्र ने मंगलवार को विधानमंडल परिसर में मीडिया से बातचीत में सम्राट के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “वह गृह मंत्री हैं तो निश्चित रूप से सभी विधायकों की फाइल उनके पास है। हमारे (RJD के) 25 और महागठबंधन के 35 विधायक हैं। अगर आपको (सम्राट को) लगता है कि किसी को गिरफ्तार करना है तो कर लीजिए। अच्छा रहेगा। हम कानून का पालन करते हैं। अगर हमें यही बात कहकर डराना चाहते हैं, तो आरजेडी के विधायक डरने वाले नहीं हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में कानून का राज खत्म हो गया है। आजकल यह देखकर कानून बनाया जा रहा है कि किसको शिकंजे में लेना है और किसको बचाना है। भाई वीरेंद्र ने स्पष्ट किया कि विपक्ष का कोई नेता डरने वाला नहीं है, सभी कानून का सम्मान करते हैं। जो कानून तोड़ेगा वो जेल जाएगा।

दरअसल, गृह मंत्री ने सोमवार को विधान परिषद में अपने संबोधन के दौरान चेतावनी भरे लहजे में विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “टारगेट आजकल सम्राट चौधरी हो गए हैं। कोई गलतफहमी में मत रहिए। सबका इलाज करूंगा, एक-एक आदमी का इलाज करूंगा, किसी को छोड़ नहीं सकता हूं। एक-एक आदमी का रिकॉर्ड है, मेरे पास सबकी फाइल है। कौन क्या कर रहा है, किसने कैसे क्या काम किया, सब रिकॉर्ड है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुझे यह काम दिया है। शासन का काम है कि उचित समय पर उचित कार्रवाई की जाए।”