Home Blog Page 24

बिहार में अपहरण कर महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या, नदी किनारे से शव बरामद

0

लाइव सिटीज, मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में 4 शव मिले हैं. इनमें महिला और उनके तीन बच्चे शामिल है. ये सभी लोग कई दिनों से लापता थे. वहीं पति ने किडनैपिंग और मर्डर का आरोप लगाया है. मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा का है. फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा पुल के पास से चारों का शव बरामद हुआ है. ये लोग 10 जनवरी से लापता थे. मृतकों में महिला और उसके तीन बच्चे हैं. जिनमें एक बेटी और दो बेटे हैं. मृत महिला के पति ने पत्नी और बच्चों की किडनैपिंग कर हत्या करने का आरोप लगाया है. उसने कहा कि शादी की नीयत से पत्नी का पहले अपहरण किया गया, फिर उसकी हत्या कर दी गई.

मृतक महिला के पति ने बताया कि शनिवार को मेरी पत्नी और उनके बच्चे अचानक गायब हो गए. खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला. सोमवार को सुबह एक अनजान नंबर से कॉल आई. कॉल उठाने पर उधर से कोई नहीं बोला. फिर मेरी एक रिलेटिव की महिला ने बात की और बताया कि ममता को हमने किडनैप कर लिया है. धमकी के बाद पुलिस को लिखित आवेदन भी दिया लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया. इसी बीच आज सूचना मिली कि चंदवारा पुल के पास सभी के शव पड़े हुए हैं.

लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग तेज, पोस्टर में बताया ‘गरीबों का मसीहा

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न देने की मांग उठ रही है. आरजेडी कार्यालय के बाहर इस मांग को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं, जिनपर लालू यादव को ‘गरीबों का मसीहा’ बताया गया है. इन पोस्टर्स पर लालू यादव और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगी है.

इसके साथ पोस्टर्स पर लिखा है, ‘गरीबों के मसीहा हमारे भगवान. भारत सरकार से अपने आदरणीय नेता के लिए एक मांग. लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए.’ बताया जा रहा है कि ये पोस्टर RJD अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव राजेंद्र रजक द्वारा लगाए गए हैं. 

बता दें, पहले भी RJD की तरफ से लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग की जाती रही है. हालांकि, पहली बार पोस्टर लगाकर ऐसी मांग उठाई गई है. पार्टी की तरफ से ये कहा जाता रहा है कि समाजवादी आंदोलन के बचे अनमोल रत्न लालू यादव भारत रत्न के योग्य हैं, जिन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में सामाजिक न्याय की राजनीति को नई दिशा दी.

मकर संक्रांति पर आज चिराग पासवान का चूड़ा-दही भोज, नीतीश समेत एनडीए नेताओं को निमंत्रण

0

लाइव सिटीज, पटना: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से आज चूड़ा दही भोज का आयोजन किया गया है. इस खास मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान खुद मौजूद रहेंगे. चिराग पासवान के द्वारा दिए जाने वाले भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री और गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रण भेजा गया है

चिराग पासवान ने मकर संक्रांति के इस आयोजन को खास बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया. वे मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उन्हें चूड़ा दही भोज में शामिल होने का न्योता दे चुके हैं. खुद चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए नए साल की शुभकामना देने के लिए मुख्यमंत्री आवास जाने की तस्वीर भी साझा किया था.

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के इस आयोजन में एनडीए गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेताओं और बिहार सरकार के मंत्री शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है. चूड़ा दही भोज के बहाने एनडीए नेताओं की एकजुटा का प्रदर्शन फिर से किया जाएगा. भोज में शामिल होने के लिए चिराग पासवान पटना पहुंच चुके हैं.

पार्टी के प्रदेश कार्यालय एक व्हीलर रोड में मकर संक्रांति के अवसर पर भोज का आयोजन किया गया है. सुबह 11:30 से भोज का आयोजन किया गया है. भोज में शामिल होने के लिए पार्टी के सभी सांसदों एवं सभी विधायकों को आने के लिए कहा गया है. एक तरह से मकर संक्रांति का भोज चिराग पासवान अपनी पार्टी के सभी नेताओं के साथ करके पार्टी की एकजुटता को दिखाने का प्रयास करेंगे.

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला: पौधा संरक्षण संवर्ग को मिला नया विस्तार, पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक एवं निरीक्षक पदों का पुनर्गठन स्वीकृत

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार में कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने बताया कि, राज्य में कृषि सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं किसानोन्मुखी बनाने की दिशा में बिहार सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कृषि विभाग, बिहार के अधीन बिहार कृषि अधीनस्थ सेवा कोटि-05 (पौधा संरक्षण) संवर्ग के अंतर्गत पदों के पुनर्गठन एवं अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) से प्राप्त हो गई है।

राम कृपाल यादव ने बताया कि, इस निर्णय के तहत् बिहार कृषि अधीनस्थ सेवा कोटि-05 (पौधा संरक्षण) संवर्ग अन्तर्गत पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक 194 पद एवं पौधा संरक्षण निरीक्षक के 99 पद अर्थात कुल 293 अतिरिक्त पदों का सृजन कर पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक के कुल 534 पद एवं पौधा संरक्षण निरीक्षक के कुल 160 पद अर्थात कुल 694 पदों के पुनर्गठन /सृजन की स्वीकृति दी गई है।

कृषि मंत्री ने कहा कि यह निर्णय राज्य के किसानों के हित में एक ऐतिहासिक एवं दूरगामी कदम है। पौधा संरक्षण सेवाओं के सुदृढ़ होने से कीट-रोग प्रबंधन, फसल सुरक्षा, उत्पादन लागत में कमी तथा कृषि उत्पादकता में वृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके माध्यम से किसानों को समय पर तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। उन्होंने आगे कहा कि, बदलते जलवायु परिदृश्य एवं कीट-रोगों की बढ़ती चुनौतियों के बीच पौधा संरक्षण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। नई नियुक्तियों एवं पदों के सृजन से जिला एवं प्रखंड स्तर पर विभागीय कार्यों की गति तेज होगी तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव होगा।

राम कृपाल यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार किसानों की आय वृद्धि, टिकाऊ कृषि, आधुनिक तकनीकों के प्रसार एवं कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पौधा संरक्षण संवर्ग के सुदृढ़ीकरण से न केवल कृषि व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। अंत में उन्होंने कहा कि बिहार सरकार आत्मनिर्भर किसान एवं समृद्ध बिहार के संकल्प को साकार करने हेतु कृषि क्षेत्र में आवश्यक संरचनात्मक सुधार एवं मानव संसाधन सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

भाजपा किसान मोर्चा के दही-चूड़ा भोज में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी को दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

0

लाइव सिटीज, पटना: भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में मकर संक्रांति के पावन पर्व के मौके पर आज किसान मोर्चा के तत्वाधान में कार्यकर्ता मिलन समारोह सह दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इस भोज में प्रदेश के वरिष्ठ नेता से लेकर तमाम जिलों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।  

‎‎कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मकर संक्रांति और दही-चूड़ा भोज को सांस्कृतिक परंपरा, समरसता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व संगठन की जड़ों से जुड़े कार्यकर्ताओं के मन में एकता, आत्मीयता और नवऊर्जा का संचार करती है।  

‎उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता और सामाजिक समरसता ही भाजपा की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति को सूर्य देव के उत्तरायण होने और प्रकृति में नई ऊर्जा के संचार का पर्व बताया। उन्होंने कहा कि यह दिन शुभ परिवर्तन, आत्मबल और सकारात्मक सोच का प्रतीक है और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों का संचार करता है।  

‎ इस मौके पर उन्होंने प्रदेश और देशवासियों को मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तरोत्तर प्रगति लेकर आए।  

‎उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इस मौके पर प्रदेश कार्यालय पहुंचे और भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि  बिहार में मकर संक्रांति के दिन दही-चूड़ा का भोज लोक-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। मकर संक्रांति पर सात्विक भोजन करने का विधान है, इसलिए बिहार में मकर संक्रांति के दिन दही -चूड़ा खाने की प्रधानता है।

‎इधर,  उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस पावन मौके पर कहा कि यह पर्व स्नान, दान, दया, धर्म और कर्तव्यपरायणता के प्रतीक है। उन्होंने  उत्तरायण पर्व मकर संक्रांति की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए भगवान भास्कर से बिहार के लोगों के  जीवन में स्वास्थ्य, समृद्धि, प्रकाश और नई ऊर्जा का संचार होने की कामना की।

‎इस दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, मंत्री मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, अरुण शंकर, संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसनिया, विधायक संजीव चौरसिया सहित प्रदेश के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।  

बिहार में दही-चूड़ा के बहाने सियासत तेज, रत्नेश सादा के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे CM नीतीश

0

लाइव सिटीज, पटना: आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बिहार में पारंपरिक दही-चूड़ा भोज के साथ राजनीतिक सरगर्मी भी देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता रत्नेश सदा के आवास पर भव्य दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है। इस आयोजन को जेडीयू की ओर से किया गया है, जिसे राजनीतिक दृष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है।

सुबह से ही रत्नेश सदा के आवास पर नेताओं और कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के साथ राज्यपाल, जेडीयू के वरिष्ठ नेता, एनडीए गठबंधन के कई मंत्री और पदाधिकारी भी भोज में शामिल होने पहुंचे। भोज के दौरान पारंपरिक माहौल के साथ-साथ राजनीतिक मुलाकातों और चर्चाओं ने भी कार्यक्रम को खास बना दिया।

इस अवसर पर रत्नेश सदा ने प्रदेश की जनता और मीडिया कर्मियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से वे लगातार दही-चूड़ा भोज का आयोजन करते आ रहे हैं। दो बार यह आयोजन निजी तौर पर किया गया था, लेकिन इस बार माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनुमति लेकर जेडीयू परिवार की ओर से इसे आयोजित किया गया है।

रत्नेश सदा ने आगे बताया कि इस दही-चूड़ा भोज में जेडीयू परिवार की ओर से एनडीए गठबंधन के सभी नेताओं को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल पर्व मनाने का नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक एकता का भी संदेश देता है। मकर संक्रांति के इस मौके पर बिहार की राजनीति में दही-चूड़ा भोज एक बार फिर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

समृद्धि यात्रा’ के तहत 17 जनवरी को मोतिहारी आएंगे CM नीतीश, जिले को मिलेंगी कई विकास योजनाओं की सौगात

0

लाइव सिटीज, मोतिहारी: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी से ‘समृद्धि यात्रा’ की शुरुआत कर रहे हैं. यात्रा के दूसरे दिन वह पूर्वी चंपारण पहुंचेंगे. उनकी यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी है. अपनी यात्रा के दौरान सीएम कई नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे. साथ ही पहले से जारी परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे. महिला आईटीआई को विकास का केंद्र बनाया गया है.

सीएम सबसे पहले मोतिहारी स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पहुंचेंगे. यहां ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे. यह सेंटर आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जिसमें वेल्डिंग, इलेक्ट्रिशियन, सिलाई-कढ़ाई और डिजिटल स्किल्स जैसे कोर्स शामिल हैं.

इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं, खासकर लड़कियों को रोजगार योग्य बनाना और स्वरोजगार के अवसर देना है. प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सेंटर में 500 से अधिक युवाओं को प्रति वर्ष प्रशिक्षण मिलेगा, जो चंपारण की बेरोजगारी दर को कम करने में बड़ी भूमिका निभाएगा.

तेजप्रताप के भोज में पहुंचे लालू यादव, BJP जाने के सवाल पर बोले– बेटा जहां रहे, आशीर्वाद साथ

0

लाइव सिटीज, पटना: पटना से बड़ी सियासी खबर सामने आ रही है। मकर संक्रांति के मौके पर लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया, जिसमें खुद राजद सुप्रीमो लालू यादव भी शामिल हुए। इस दौरान लालू यादव ने तेजप्रताप को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि वह अपने बेटे से नाराज नहीं हैं और तेजप्रताप को परिवार के साथ ही रहना चाहिए। लालू यादव ने कहा कि बेटे को लेकर उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा।

तेजप्रताप यादव के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर भी लालू यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बेटा कहीं भी जाए, पिता का आशीर्वाद उसके साथ रहेगा। लालू के इस बयान को बिहार की राजनीति में बड़ा संकेत माना जा रहा है।

गौरतलब है कि करीब 8 महीने पहले तेजप्रताप यादव की गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर सामने आने के बाद लालू यादव ने उन्हें घर और पार्टी से बाहर कर दिया था। इसके बाद से ही दोनों के रिश्तों को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं।

तेज प्रताप के आवास पर दही-चूड़ा भोज, लालू यादव, मामा साधु यादव, राज्यपाल सहित कई दिग्गज पहुंचे

0

लाइव सिटीज, पटना: देशभर में मकर संक्रांति की धूम है. बिहार में भी हर्षोउल्लास के साथ मकर संक्राति मनाया जा रहा है. सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालु गंगा किनारे पहुंच गए. गंगा स्नान कर पूजा-पाठ की. फिर दान दक्षिणा देकर चूड़ा-दही का सेवन किया. इस दौरान गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.

दूसरी ओर मकर संक्रांति पर कई राजनीतिक दलों की ओर से भी चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया जा रहा है. 14 जनवरी को जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की ओर से भोज का आयोजन किया गया है, जिसमें एनडीए के तमाम नेता को आमंत्रित किया गया है.

तेज प्रताप यादव के घर लालू यादव भोज में शामिल होने पहुंचे, लेकिन तेजस्वी यादव नहीं दिख रहे हैं. तेज प्रताप ने लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव सभी को निमंत्रण दिया था.वहीं, तेज प्रताप के आवास पर चूड़ा-दही के भोज में पशुपति पारस, साधु यादव और प्रभुनाथ यादव पहुंचे

उत्सव नहीं सेवा का संकल्प: वामन आश्रम में जुटेगी विश्वामित्र सेना, कंबल वितरण के साथ मनेगा पहला स्थापना दिवस

0

लाइव सिटीज, बक्सर: बक्सर में सनातन संस्कृति और सेवा को समर्पित संगठन ‘विश्वामित्र सेना’ अपने प्रथम स्थापना दिवस को भव्य रूप में मनाने की तैयारी कर रहा है। आगामी 22 जनवरी को आयोजित होने वाले इस “स्थापना दिवस सह कंबल वितरण समारोह” के माध्यम से संगठन सेवा और राष्ट्रचेतना का संदेश देगा।

विश्वामित्र सेना के प्रथम स्थापना दिवस को लेकर बक्सर में उत्साह का माहौल है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजकुमार चौबे ने स्पष्ट किया है कि यह आयोजन केवल एक औपचारिक उत्सव नहीं है, बल्कि समाज के प्रति सेवा और समर्पण का एक दृढ़ संकल्प है। उनके अनुसार, विश्वामित्र सेना का गठन सनातन संस्कृति की रक्षा और सामाजिक न्याय के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया गया है।

समारोह की सभी तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है

इस ऐतिहासिक अवसर पर बक्सर की सनातन परंपरा और सामाजिक समरसता को जीवंत करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया जाएगा। संगठन का मानना है कि यह सेवा कार्य सनातन संस्कारों की एक जीवंत अभिव्यक्ति है, जो समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

श्री राजकुमार चौबे ने जोर देकर कहा कि देवभूमि बक्सर से शुरू हुई यह सनातन चेतना एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन का रूप लेगी। संगठन ने समाज के सभी वर्गों, संत समाज, बुद्धिजीवियों, महिलाओं और युवाओं से इस पावन अवसर पर उपस्थित होने की अपील की है ताकि बक्सर को सनातन चेतना की भूमि के रूप में और अधिक प्रतिष्ठित किया जा सके।