Home Blog Page 23

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला— बोले, वोट खरीदी से बनी असंवेदनशील सरकार में बिहार की बेटियाँ सुरक्षित नहीं

0

लाइव सिटीज, पटना: NEET छात्रा से रेप-मर्डर मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि, भ्रष्ट तंत्र व मशीनी यंत्र निर्मित डबल इंजन की एनडीए सरकार अत्याचारियों, भ्रष्टाचारियों, अपराधियों और बलात्कारियों का विश्वसनीय उपकरण बन चुकी है। वोट खरीदी से बनी बिहार की असंवेदनशील नीतीश सरकार संपूर्ण बिहार में नाबालिग बच्चियों, छात्राओं, बेटियों और महिलाओं पर जुल्म ढा रही है। सत्ता संपोषित अत्याचार होने के कारण सरकार के कर्ता-धर्ता रौंगटे खड़े करने वाली इन वीभत्स घटनाओं पर मौन धारण कर महात्मा बनने का स्वांग रच रहे है।

मधेपुरा में विधवा महिला के साथ सामूहिक बलात्कार व हत्या, खगड़िया में 4 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ जघन्य सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, पटना में जहानाबाद की नीट छात्रा के साथ दुष्कर्म, क्रूरतापूर्ण हत्या और सत्ता संरक्षित लीपापोती दर्शाती है कि यह सरकार निर्मम, क्रूर और अमानवीय हो चुकी है।

पटना और खगड़िया में घटना का विरोध दर्ज कराने पर निकम्मी पुलिस प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर उन्हें जेल भेजती है। वहीं, दूसरी ओर अपराधियों तथा बलात्कारियों को अपना “मेहमान” समझ उन्हें सुरक्षित और सम्मानित करने में दिलो जान से लगी है।

भ्रष्ट पुलिस बताए कि पटना में तथा खगड़िया में 4 वर्षीय बच्ची के दुष्कर्म और हत्या करने वाले अपराधियों को पकड़ने की माँग करने पर राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पीट उन पर केस क्यों दर्ज किया? क्या पीड़ितों का दुःख-दर्द बाँटना और उनके अधिकार के लिए लड़ना अपराध है?

बिहार की विधि व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। माननीय मुख्यमंत्री की चुप्पी आपराधिक है। मीडिया कर्मियों को भी याद नहीं होगा कि मुख्यमंत्री ने आख़िरी बार मीडिया से संवाद कब किया था? मशीनरी से बनी सरकार का अत्याचार और शोषण प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सत्ता प्रायोजित एवं सत्ता संरक्षित अपराधी तथा सरकार में बैठे उनके निर्देशक अगर अपना अत्याचार बंद नहीं करते है तो जनता की लड़ाई कैसे लड़ी जाती है यह जनता द्वारा दिखा दिया जाएगा।

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा और कार की भीषण टक्कर में चार की मौत

0

लाइव सिटीज, मधेपुरा: मधेपुरा में शनिवार की सुबह करीब 4 बजे एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-106 पर बीएन मंडल यूनिवर्सिटी और बिजली ग्रिड (पावर ग्रिड) के बीच उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार हाइवा और एक कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका बड़ा हिस्सा हाइवा के अंदर घुस गया.

पुलिस के अनुसार टक्कर के बाद कार हाइवा के नीचे दब गई और उसमें सवार चारों युवक बुरी तरह फंस गए. हादसे की तस्वीरें बेहद विचलित करने वाली हैं. तीन युवकों के सिर कुचल गए, जबकि एक की आंखें फूट गईं. कार के अंदर खून ही खून फैला हुआ था. ड्राइवर सीट पर बैठे युवक का सिर बाहर लटक गया, जबकि बगल में बैठा युवक उछलकर ड्राइविंग सीट तक पहुंच गया. पीछे की सीट पर बैठे दोनों युवकों में से एक के सिर पर गंभीर चोट आई थी.

सुबह घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत सदर थाना पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दी गई. सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला. गंभीर हालत में सभी चारों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है

नितिन नवीन के दही-चूड़ा भोज में दिखी ओम कुमार सिंह की सियासी सक्रियता, नाराजगी के बाद पहली सार्वजनिक मौजूदगी

0

लाइव सिटीज, पटना: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के यहां आयोजित पारंपरिक दही-चूड़ा भोज में इस बार सोनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता ओम कुमार सिंह की मौजूदगी खास तौर पर चर्चा में रही।

सोनपुर क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय ओम कुमार सिंह संगठन और समाज के बीच सेतु की भूमिका निभाते रहे हैं। क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में उनकी नियमित भागीदारी उन्हें एक सक्रिय और जमीनी नेता के रूप में स्थापित करती है। नितिन नवीन जैसे वरिष्ठ संगठनात्मक नेता के आयोजन में उनकी शिरकत को पार्टी के भीतर संगठनात्मक जुड़ाव और सक्रियता के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

दही-चूड़ा भोज जैसे पारंपरिक आयोजन भले ही सामाजिक समरसता के प्रतीक हों, लेकिन ऐसे मौकों पर नेताओं की मौजूदगी आपसी संपर्क, संवाद और संगठनात्मक मजबूती का भी माध्यम बनती है। इस आयोजन में ओम कुमार सिंह की सक्रिय सहभागिता ने यही संदेश दिया कि वे न सिर्फ अपने क्षेत्र में बल्कि पार्टी के बड़े मंचों पर भी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच ओम कुमार सिंह को एक मिलनसार, सहज और लगातार संपर्क में रहने वाले नेता के रूप में जाना जाता है। यही वजह है कि ऐसे आयोजनों में उनकी मौजूदगी पर लोगों की नजर स्वाभाविक रूप से जाती है।

कुल मिलाकर, नितिन नवीन के दही-चूड़ा भोज में ओम कुमार सिंह की उपस्थिति ने एक बार फिर यह दिखाया कि सोनपुर की राजनीति में वे भाजपा के एक सक्रिय, समर्पित और लगातार संवाद बनाए रखने वाले नेता के रूप में अपनी भूमिका मजबूती से निभा रहे हैं।

मूर्ति विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब तैयार, निर्धारित स्थलों पर ही विसर्जन करने की अपील : पटना नगर निगम

0

लाइव सिटीज, पटना: सरस्वती पूजा के अवसर पर पटना शहर को स्वच्छ बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पटना नगर निगम द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। पूजा के दौरान मूर्ति एवं पूजन सामग्री के विसर्जन को लेकर नगर निगम द्वारा विभिन्न स्थानों पर कृत्रिम तालाबों का निर्माण किया जा रहा है।

नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित स्थलों के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर विसर्जन किए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों/पूजा समितियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।

गंगा नदी सहित अन्य प्राकृतिक जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से पटना नगर निगम द्वारा विशेष सफाई एवं निगरानी अभियान चलाया जाएगा। मूर्ति एवं पूजन सामग्री के सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल विसर्जन हेतु शहर के विभिन्न घाटों पर कुल 7 कृत्रिम तालाबों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि पूजा उपरांत विसर्जन सुव्यवस्थित ढंग से किया जा सके।

सरस्वती पूजा को पूरी तरह प्लास्टिक-मुक्त बनाने के उद्देश्य से पटना नगर निगम की विशेष जागरूकता टीमें घाटों पर तैनात रहेंगी। ये टीमें श्रद्धालुओं एवं पूजा समितियों को प्लास्टिक रैपर, पॉलीथिन एवं अन्य अजैविक (नॉन-बायोडिग्रेडेबल) सामग्री के उपयोग से बचने हेतु प्रेरित करेंगी।

नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सरस्वती पूजा का आयोजन पर्यावरणीय दायित्व के साथ सुनिश्चित किया जाए। कृत्रिम तालाबों की समुचित व्यवस्था कर जलस्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है।

संवर्धन फाउंडेशन की मकर संक्रांति पहल: कंबल व तिलकुट वितरण से जरूरतमंदों के चेहरों पर आई मुस्कान

0

लाइव सिटीज, पटना: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर संवर्धन फाउंडेशन के तत्वावधान में रात्रि समय जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान का उद्देश्य कड़ाके की ठंड में बेसहारा एवं सड़क किनारे जीवन यापन कर रहे लोगों को राहत पहुंचना था।

कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के सदस्यों ने स्वयं जरूरतमंद परिवारों के पास जाकर न केवल कंबल वितरित किए, बल्कि मकर संक्रांति की परंपरा के अनुसार तिलकुट का भी वितरण कर पर्व की खुशियां साझा की।

इस मानवीय पहल से जरूरतमंदों के चेहरों पर प्रसन्नता और अपनत्व की भावना देखने को मिली।इस अवसर पर संवर्धन फाउंडेशन के अध्यक्ष नारायण झा, सचिन, स्नेहा, फाउंडेशन के अन्य सदस्यगण एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।

अध्यक्ष नारायण झा ने अपने संबोधन में कहा कि मकर संक्रांति केवल पर्व नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव, सहयोग और सेवा का संदेश देती है। संवर्धन फाउंडेशन का प्रयास है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता, सम्मान और उत्सव की अनुभूति पहुंचाया जाए।”

कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन के सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।संवर्धन फाउंडेशन की इस पहल की स्थानीय लोगों एवं उपस्थित जनों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

सीएम नीतीश का महत्वाकांक्षी “समृद्धि यात्रा” का शुभारंभ, नागरिक परिषद के महासचिव छोटू सिंह रहे मौजूद

0

लाइव सिटीज, पटना: आज से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी “समृद्धि यात्रा” का शुभारंभ हो रहा है। इसी क्रम में पटना एयरपोर्ट पहुँचकर उन्हें मंगलमय कामनाओं के साथ इस जनकल्याणकारी यात्रा के लिए रवाना किया। इस दौरान बि० रा० नागरिक परिषद के महासचिव छोटू सिंह जी,दानापुर विधान सभा प्रभारी धीरज सिंह कुशवाहा,विधायक श्याम रजक,अमर सिंह,अरुण मांझी समेत पार्टी के वरीय नेतागण उपस्थित थे।

यह यात्रा बिहार के विकास, जनकल्याण और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी। यह यात्रा प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान करने के साथ-साथ आमजन की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को धरातल पर साकार करने का सशक्त माध्यम बनेगी। यह यात्रा विकसित एवं आत्मनिर्भर बिहार की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।

बिहार के विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास यात्रा, सफर – धन्यवाद यात्रा, प्रवास यात्रा, विश्वास यात्रा, सेवा यात्रा, अधिकार यात्रा, संकल्प यात्रा, संपर्क यात्रा, निश्चय यात्रा, विकास समीक्षा यात्रा, जल-जीवन-हरियाली यात्रा, समाज सुधार अभियान, समाधान यात्रा प्रगति यात्रा और आज से शुरू हो रही समृद्धि यात्रा के माध्यम से लोक-कल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम किया

बिहार में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, 20–21 जनवरी को बारिश के आसार

0

लाइव सिटीज, पटना: पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह धूप निकलते ही लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। पहाड़ी इलाकों में अचानक शुरू हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी राज्यों में दिखने लगा है। उत्तर भारत में ठंड एक बार फिर तेज हो गई है और इसका प्रभाव आने वाले दिनों में बिहार में भी साफ तौर पर महसूस किया जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम दिशा से लगातार ठंडी और शुष्क हवाएं बिहार की ओर बढ़ रही हैं। इन हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 8 जिलों में घने कोहरे की आशंका जताई है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सुबह और देर रात विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बीते 24 घंटों के दौरान बिहार के करीब 20 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। कई जगहों पर तापमान में लगभग 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रातों में से एक मानी जा रही है।

अब 7 दिन में होगी जमीन की मापी, सरकार ने लागू की नई ऑनलाइन व्यवस्था

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में जमीन से जुड़े मापी विवाद अब वर्षों तक नहीं लटकने वाले हैं. राज्य सरकार ने भूमि मापी की प्रक्रिया को पूरी तरह समयबद्ध, पारदर्शी और ऑनलाइन बनाने का फैसला किया है. इसके तहत अब अविवादित जमीन की मापी 7 दिन में और विवादित मामलों की मापी अधिकतम 11 दिन के अंदर पूरी की जाएगी. इस बारे में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जानकारी दी है

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ‘भूमि कल्याण जन संवाद’ कार्यक्रम के तहत प्राप्त शिकायतों और लोगों की समस्याओं को देखते हुए, राज्य सरकार के ‘सात निश्चय- 3 के अंतर्गत हम सभी नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और भरोसेमंद सेवाएं देने के लिए लगातार सुधार कर रहे हैं. भूमि मापी की नई समयबद्ध और पूरी तरह ऑनलाइन व्यवस्था लागू की जा रही है.

विजय सिन्हा ने कहा कि अब अविवादित भूमि की मापी 7 दिनों में और विवादित मामलों की मापी अधिकतम 11 दिनों में पूरी की जाएगी. मापी के बाद प्रतिवेदन 14 दिनों के भीतर पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है. लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए 26 जनवरी से 31 मार्च तक ‘मापी महाअभियान’ चलाया जा रहा है, ताकि वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान किया जा सके.’

उन्होंने आगे कहा कि यह व्यवस्था न केवल भूमि विवादों को कम करेगी, बल्कि राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता लाएगी और जनता के विश्वास को मजबूती प्रदान करेगी. मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि आप इस नई व्यवस्था का लाभ उठाएं और डिजिटल माध्यम से आवेदन करें. इस पहल से राज्य में भूमि विवाद के मामलों में कमी आएगी.

CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, पश्चिमी चंपारण को देंगे 182 करोड़ की 161 योजनाओं की सौगात

0

लाइव सिटीज, पटना: आज 16 जनवरी से सीएम नीतीश अपनी 16वीं समृद्धि यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं. यह यात्रा पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से शुरू हो रही है. मुख्यमंत्री अपनी सभी समृद्धि यात्राओं की शुरुआत परंपरागत रूप से चंपारण से ही करते आए हैं और इस बार भी यह परंपरा बरकरार रहेगी.

बेतिया में मुख्यमंत्री करीब 182 करोड़ की लागत से 161 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घानट करेंगे. मुख्यमंत्री 11.30 बजे बेतिया (पश्चिमी चंपारण) पहुंचेंगे और समृद्धि यात्रा का आगाज करेंगे. पहले चरण की यात्रा 16 जनवरी से शुरू होकर 24 जनवरी को खत्म होगी. इस दौरान नीतीश कुमार बिहार के 9 जिलों का दौरा करेंगे.

मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार ने भी लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील की. उन्होंने लिखा- ”पिताजी आज पश्चिम चंपारण जिले में ‘समृद्ध यात्रा’ करेंगे. पश्चिम चंपारण से शुरू हो रही इस पूरे बिहार यात्रा में आप सभी बिहारवासी सहभागी बनें और पिताजी के साथ मिलकर समृद्ध बिहार के निर्माण का संकल्प लें. साथ ही पिताजी के द्वारा कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. आइए, एकजुट होकर इस यात्रा को सफल बनाएं.

16 जनवरी को पश्चिम चंपारण, 17 जनवरी को पूर्वी चंपारण, 19 जनवरी को सीतामढ़ी और शिवहर वो दोनों जिलों में एक ही दिन रहेंगे, 20 जनवरी को गोपालगंज, 21 जनवरी को सिवान, 22 जनवरी को सारण, 23 जनवरी को मुजफ्फरपुर और 24 जनवरी को वैशाली जिले में कार्यक्रम निर्धारित हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री लगातार जनता के बीच रहेंगे और विकास की गति को गहराई से परखेंगे.

क्या NDA के साथ आएंगे तेज प्रताप यादव? चिराग पासवान ने कर दिया क्लियर

0

लाइव सिटीज, पटना: तेज प्रताप यादव के एनडीए में शामिल होने की चर्चाओं और व्यक्तिगत रिश्तों को लेकर चिराग पासवान ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है. चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि गठबंधन का निर्णय सभी दलों की सहमति से होता है. साथ ही तेज प्रताप को अपना ‘छोटा भाई’ बताते हुए पारिवारिक रिश्तों की अहमियत भी समझाई

तेज प्रताप यादव की पार्टी के एनडीए में शामिल होने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म वह नहीं है, जिसमें कोई निर्णय लिया जा सके. गठबंधन में यदि कोई नया साथी शामिल होता है उसके लिए सभी दलों के बीच सहमति होकर निर्णय लिया जाता है. समय आने पर सब कुछ सामने आने लगता है.अभी बहुत जल्दबाजी होगी.

तेज प्रताप यादव के मकर संक्रांति भोज में शामिल नहीं होने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि मैं मंत्रालय के काम में व्यस्त था, तो हो सकता है कि तेज प्रताप यादव का फोन नहीं उठा पाया, लेकिन वह हमारे छोटे भाई हैं. वह जिस परिवार से आते हैं वह मेरा भी परिवार है.