Home Blog Page 22

भोजपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में खुशियों की लहर, 21 छात्रों का शानदार कैंपस प्लेसमेंट

0

लाइव सिटीज, आरा: भोजपुर जिले (आरा) की राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (GEC) के लिए ये गर्व का पल है। संस्थान के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप, कोलकाता की एक प्रमुख कंपनी ने कॉलेज के 21 होनहार छात्रों को नौकरी का प्रस्ताव दिया है। चयनित विद्यार्थियों में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग के छात्र शामिल हैं।

इन छात्रों को प्रोबेशन अवधि पूरी होने के बाद 3.5 लाख से 4.75 लाख तक का सालाना वेतन पैकेज (CTC) दिया जाएगा। ये उपलब्धि न केवल छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि ये तकनीकी प्रतिभा के प्रति कॉर्पोरेट जगत के बढ़ते विश्वास को भी दिखाता है।

ट्रेनर और प्लेसमेंट अधिकारी अमृतांशु रौशन ने जानकारी दी कि चयन प्रक्रिया में कॉलेज का प्रदर्शन बहु-विषयक (Multidisciplinary) रहा है। कुल चयनित 21 छात्रों में से सबसे अधिक 13 छात्र इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से हैं। इसके अलावा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 7 और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग के 1 छात्र ने अपनी जगह पक्की की है। ये संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को प्रमाणित करता है।

कॉलेज के प्रिंसिपल पंकज कुमार श्रीवास्तव ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि ये सफलता संस्थान के ‘परिणाम-आधारित तकनीकी शिक्षा’ के विजन को दिखाता है। उन्होंने कहा कि प्लेसमेंट सेल लगातार उद्योगों के साथ संबंध मजबूत कर रहा है, ताकि ग्रामीण परिवेश से आने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को वैश्विक अवसर मिल सकें।

पटना के फुलवारीशरीफ में युवक के सिर में 3 गोलियां मारकर हत्या, तीन दिन पहले बेटे के हुआ था जन्म

0

लाइव सिटीज, पटना: पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के मिन्हाज नगर में अपराधियों ने घर के पास बाइक मिस्त्री मोहम्मद महताब (28) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सोमवार की शाम चार से पांच बजे के बीच की है। हैरानी कि बात है कि घटना की भनक आसपास के लोगों तक को नहीं लगी। घर के सामने स्थित एक जर्जर मकान के पहले तल्ले के कमरे में खून से लथपथ उसका शव बरामद हुआ। उसके सिर में तीन गोलियां मारी गई थीं।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फुलवारी डीएसपी सुशील कुमार व थानेदार गुलाम शाहबाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद डॉग स्क्वॉयड व एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया गया। घटनास्थल से तीन खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।

महताब के भाई ने बताया कि सोमवार सुबह करीब दस बजे काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। शाम को तीन बार कुछ आवाज घर के सामने से आई। हमलोग को लगा कि कोई पटाखा छोड़ा होगा। जर्जर मकान के कमरे में एक युवक गया, जहां उसने खून से लथपथ महताब मृत अवस्था में देखा। इसके बाद आसपास के लोगों को बताया। तब परिवार वाले को जानकारी मिली। परिजनों ने बताया, तीन बार गोली चलने की आवाज जरूर आई थी, पर किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। बाद में लोगों के बताने पर सभी घटनास्थल पर पहुंचे।

बिहार में ठंड का सितम जारी, पहाड़ों की बर्फबारी से बढ़ेगी कनकनी, 7 जिलों में पारा 8 डिग्री से नीचे

0

लाइव सिटीज, पटना: पटना समेत बिहार के कई जिलों में आज धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन ठंड से पूरी तरह निजात अभी नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि जनवरी के आखिरी हफ्ते तक प्रदेश में ठंड का असर बना रहेगा। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का सीधा असर बिहार के मौसम पर पड़ रहा है, जिससे कनकनी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, पटना, बेगूसराय समेत राज्य के 9 जिलों में धुंध देखने को मिलेगी। पछुआ हवा के चलने से ठंड और बढ़ सकती है। वहीं, अन्य जिलों में सुबह के समय कुहासा छाया रहेगा, हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।

राज्य के 7 जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों में 14 जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम रहा। भागलपुर का सबौर 6.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जबकि नालंदा में 7.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 21 जनवरी को 4 से 5 जिलों में घना कुहासा देखने को मिल सकता है। इसके बाद अगले 6 दिनों तक ठंड सामान्य स्तर पर बनी रहेगी। हालांकि, इस दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है।

सीतामढ़ी-शिवहर पर सौगातों की बारिश, सीएम नीतीश ने 600 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का दिया तोहफा

0

लाइव सिटीज, शिवहर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का तीसरा दिन सीतामढ़ी के नाम रहा. जिले में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया. मंच पर बड़ी भीड़ थी. लोगों में उत्साह साफ दिख रहा था. इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 546 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इन योजनाओं में सड़क, पुल, बाढ़ नियंत्रण, आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं.

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत बीते दौर की याद दिलाकर की. उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति बेहद खराब थी. लोग शाम के बाद घर से बाहर निकलने से डरते थे. कानून-व्यवस्था कमजोर थी. समाज में आए दिन विवाद होते थे. हिंदू-मुस्लिम झगड़े आम बात थे. शिक्षा की हालत ठीक नहीं थी. इलाज के लिए लोगों को दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता था.

सीएम नीतीश ने इस दौरान लालू परिवार पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि उनलोगों ने कोई काम नहीं किया. वो लोग गड़बड़ करता था. अपने हटा तो अपनी पत्नी को सीएम बना दिया. उन्होंने जनता से अपील की कि ये सब आपलोग याद रखिएगा.

नीतीश कुमार ने कहा कि जब उनकी सरकार बनी, तब प्राथमिकता साफ थी. कानून-व्यवस्था को मजबूत करना. विकास को जमीन तक पहुंचाना. उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े काम किए. गांवों को सड़कों से जोड़ा गया. अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ीं. स्कूलों की हालत सुधारी गई. बिजली हर घर तक पहुंचाने की कोशिश हुई.

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नितिन नबीन का नामांकन, दिग्गज बने प्रस्तावक, कल होगा ऐलान

0

लाइव सिटीज, पटना: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नितिन नबीन ने नामांकन कर दिया है. इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में प्रस्तावक बने.

बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान कल मंगलवार को होगा. इससे पहले सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, सीनियर लीडर समेत तमाम लोग पार्टी कार्यालय में मौजूद रहे.

बता दें, बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर बिना किसी विरोध के चुने जाने की संभावना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी नेतृत्व इस पद के लिए उनकी उम्मीदवारी के समर्थन में है.

समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन सीतामढ़ी -शिवहर जाएंगे CM नीतीश, 600 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं को देंगे सौगात

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज, 19 जनवरी को समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन सीतामढ़ी और शिवहर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री दोनों जिलों को सैकड़ों करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 10 बजे पटना से हेलिकॉप्टर के जरिए सीतामढ़ी के लिए रवाना होंगे और करीब 10:30 बजे बेलसंड पहुंचेंगे। यहां वे सबसे पहले बागमती नदी पर बने बहुप्रतीक्षित पुल का उद्घाटन करेंगे। यह पुल जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि व्यापार और स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी।

सीतामढ़ी जिले में मुख्यमंत्री करीब 546 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सीएम का मुख्य कार्यक्रम बेलसंड स्थित हितनारायण सिंह उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया है। पुल के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री स्कूल परिसर में लगाए गए इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े स्टॉल का निरीक्षण करेंगे और फिर स्कूल के हॉल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री स्कूल ग्राउंड में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता को संबोधित करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। सीएम नीतीश करीब आधे घंटे तक सीतामढ़ी में रहेंगे, जिसके बाद वे शिवहर के लिए रवाना हो जाएंगे।

शिवहर जिले में मुख्यमंत्री करीब 58 करोड़ रुपये की लागत से 103 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं का उद्देश्य सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है।

पटना NEET-छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में मांझी ने बड़ा बयान, कहा – SIT के बाद CBI ने भी केस हाथ में लिया

0

लाइव सिटीज, पटना: पटना में जहानाबाद की NEET छात्रा की गर्ल्स हॉस्टल संदिग्ध मौत को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार इस मामले में सभी ज़रूरी कार्रवाई कर रही है और SIT का गठन किया जा चुका है. उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

मांझी ने कहा कि बिहार सरकार पूरी गंभीरता के साथ इस मामले को देख रही है. SIT लगातार जांच में जुटी हुई है और ज़रूरी सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में रहकर हर संभव कार्रवाई की जा रही है. अगर केस में कोई दिक्कत आती है तो मामले की जांच के लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय से भी बात की जाएगी.

जीतनराम मांझी ने कहा कि बिहार सरकार सभी ज़रूरी कार्रवाई कर रही है, और SIT का भी गठन किया गया है। CBI ने भी केस अपने हाथ में ले लिया है। जिसने भी यह अपराध किया है, वह सज़ा से बच नहीं पाएगा, और इसमें शामिल व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी… अगर केस में कोई दिक्कत आती है, तो हम भारत सरकार के गृह मंत्रालय से भी बात करेंगे, और हर संभव कार्रवाई की जाएगी। ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे…”

क्या है मामला? : पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध मौत से पूरे बिहार में सनसनी फैल गई. छात्रा बीते रविवार देर शाम अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिली थी. हॉस्टल स्टाफ ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.

मंत्रियों को मिला जिलों का प्रभार, सम्राट चौधरी के पटना और विजय सिन्हा को मुजफ्फरपुर-भोजपुर की जिम्मेदारी

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार ने जिलों के लिए प्रभारी मंत्रियों की नई सूची जारी कर दी है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है. इस सूची के तहत राज्य के कुल 25 मंत्रियों को अलग-अलग जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. सरकार का कहना है कि यह फैसला प्रशासनिक कामकाज को और मजबूत करने के लिए लिया गया है.

अधिसूचना के मुताबिक यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा. अगली सूचना तक यह व्यवस्था जारी रहेगी. इसके साथ ही पहले जारी की गई प्रभारी मंत्रियों की सूची को रद्द कर दिया गया है. यानी अब जिलों में नई व्यवस्था के तहत ही निगरानी और समीक्षा होगी.

सरकार ने साफ किया है कि प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष भी होंगे. वे जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे. योजनाओं की निगरानी करेंगे. यह भी सुनिश्चित करेंगे कि योजनाएं समय पर और सही तरीके से पूरी हों.

इसके अलावा प्रभारी मंत्री कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी नजर रखेंगे. सरकारी योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा होगी. प्रशासनिक कामकाज में आ रही समस्याओं को भी वे सीधे अधिकारियों के सामने उठाएंगे. आम लोगों से जुड़ी शिकायतों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

नई सूची के अनुसार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. राजधानी पटना की जिम्मेदारी मिलने को अहम माना जा रहा है. वहीं विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर और भोजपुर जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा विजय कुमार चौधरी को पूर्वी चंपारण और नालंदा की जिम्मेदारी दी गई है. बिजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली और सारण जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. सरकार ने अन्य मंत्रियों को भी अलग-अलग जिलों का प्रभार सौंपा है.

RCP सिंह के लिए बंद है JDU का दरवाजा, ललन सिंह ने कहा- अब उनके लिए कोई स्थान नहीं

0

लाइव सिटीज, पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की जेडीयू में वापसी हो सकती है. उन्होंने खुद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की और खरमास बाद जवाब मिलने की बात कही थी लेकिन अब केंद्रीय मंत्री और पूर्व जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने इस पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पार्टी का बेड़ा गर्त करने वाले ऐसे नेताओं के लिए पार्टी में जगह नहीं है.

आरसीपी सिंह की जेडीयू में वापसी के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि ये (आरसीपी) वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू को 74 से 42 सीट पर ला दिया था. बिहार की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 2025 के चुनाव में नीतीश कुमार को फिर से 85 पर पहुंचा दिया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब पार्टी को वैसे लोगों की कोई जरूरत नहीं है.

ललन सिंह ने कहा कि कौन, इन सब का कहीं कोई स्थान नहीं है. 72 से 42 पर पहुंचा दिए थे. इस पार्टी के जो समर्पित कार्यकर्ता हैं और बिहार की जनता ने फिर से नीतीश कुमार जी को 42 से 85 पर पहुंचा दिया. तो 72 से 42 पर पहुंचाने वाले पार्टी में क्या करेंगे आके?”

वहीं, जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के जेडीयू के साथ दोबारा जुड़ने की खबरों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने तंज कसते कहा कि प्रशांत किशोर तो वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार को मिट्टी में मिला देंगे. अगर जेडीयू को 25 से अधिक सीट आई तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे तो क्या अभी भी वो (पीके) राजनीति कर रहे हैं? हम वैसे लोगों को न तो पहचानते हैं और न ही उनकी कोई जरूरत है

बिहार में 3 दिन ठंड से राहत, तापमान में बढ़ोतरी, कोहरा रहेगा बरकरार

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मौसम में आने वाले दिनों में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। तापमान में इस बढ़ोतरी के कारण ठंड में आंशिक तौर पर कमी आएगी, हालांकि सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड का एहसास बना रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान बढ़ने के बावजूद ठंड पूरी तरह खत्म नहीं होगी। खासकर सुबह के समय कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। आने वाले दो दिनों तक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

शनिवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 22.0 से 28.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 5.4 से 12.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। राज्य का सबसे अधिक तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस गोपालगंज में दर्ज हुआ, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस भागलपुर के सबौर में रिकॉर्ड किया गया।