Home Blog Page 21

पटना HC ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को राहत देने से किया इंकार

0

लाइव सिटीज, पटना: पटना हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म में सजायाफ्ता को राहत देने से इनकार करते हुए अपील को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति आलोक कुमार पांडेय की एकलपीठ ने सजायाफ्ता जितेंद्र कुमार उर्फ कुनकुन की ओर से दायर आपराधिक अपील पर सुनवाई की।

पटना के अपर सत्र न्यायाधीश-छह सह विशेष न्यायाधीश पॉस्को ने दीघा थाना कांड संख्या 39/2022 में गत वर्ष 20 जनवरी को दोषी करार दिया। गत वर्ष 24 जनवरी को आईपीसी की धारा 363 के तहत चार साल के कठोर कारावास और पांच हजार का जुर्माने की सजा दी। अदालत ने कहा कि जुर्माना नहीं दिये जाने पर दो माह का साधारण कारावास भुगतना होगा

इस आदेश की वैधता को सजायाफ्ता ने हाई कोर्ट में आपराधिक अपील दायर कर चुनौती दी। पीड़िता की मां ने दीघा के एसएचओ को लिखित बयान दिया कि 19 जनवरी 2022 को उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची सुबह 9 बजे कोचिंग के लिए घर से निकली थी।

लेकिन समय से जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। पता चला कि पीड़िता को दोषी ने अपने साथ ले गया हैं। लिखित शिकायत पर दीघा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा अपीलकर्ता के खिलाफ आरोप तय किया।अपीलकर्ता ने अपने आप पर लगाये गए आरोप को निर्दोष बताया और मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई।

मामले पर कोर्ट ने सुनवाई कर पाया कि र को चिप्स और कोल्ड ड्रिंक्स दिया। कोल्ड ड्रिक म नशीले पदार्थ डाल पिलाने और पीड़िता को गलत काम करने के लिए मजबूर कर दिया। अदालत ने आरोपित को दोषी करार दिया और उसे सजा दी।

अपीलकर्ता ने अपने आप पर लगाये गए आरोप को निर्दोष बताया और मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई।मामले पर कोर्ट ने सुनवाई कर पाया कि उसने पीड़िता को चिप्स और कोल्ड ड्रिंक्स दिया। कोल्ड ड्रिंक में नशीले पदार्थ डाल पिलाने और पीड़िता को गलत काम करने के लिए मजबूर कर दिया। अदालत ने आरोपित को दोषी करार दिया और उसे सजा दी।

मसौढ़ी में कुख्यात अपराधी परमानंद यादव के साथ पुलिस मुठभेड़, पैर में लगी गोली

0

लाइव सिटीज, पटना: पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-22 के लाला बीघा के पास पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात अपराधी परमानंद यादव के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हो गई. एनकाउंटर में पुलिस की जवाबी फायरिंग से अपराधी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया. मौके से एक पिस्टल और कई गोलियां भी बरामद की गई हैं.जानकारी के मुताबिक, परमानंद यादव झारखंड के लातेहार का रहने वाला है और उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, लूट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं. 

पटना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिश्नोई गैंग का यह शूटर मसौढ़ी की ओर भाग रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने इलाके में घेराबंदी कर दी. इसी दौरान लाला बीघा के पास अपराधी तेज रफ्तार में बाइक से गुजर रहा था, लेकिन घेराबंदी देखकर असंतुलित होकर गिर पड़ा. खुद को पुलिस से घिरता देख उसने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही गिर पड़ा.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इससे पहले बेऊर इलाके से कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था. उन्हीं की निशानदेही पर परमानंद यादव की लोकेशन का पता चला, जिसके बाद मसौढ़ी में यह ऑपरेशन चलाया गया. घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने उसके पास से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद कर लिया है.

छोटे सरकार’ को बड़ी राहत! 10 करोड़ की रंगदारी मामले में विधायक अनंत सिंह बरी

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजनीति में ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर जेडीयू विधायक अनंत सिंह के लिए कानूनी मोर्चे पर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पटना स्थित विशेष MP-MLA कोर्ट ने करीब 11 साल पुराने 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के हाई-प्रोफाइल मामले में उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया है। विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार मालवीय ने यह फैसला सुनाया। अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि अभियोजन पक्ष विधायक के खिलाफ कोई ठोस सबूत या विश्वसनीय गवाह पेश करने में पूरी तरह असफल रहा।

यह पूरा मामला साल 2014 का है। पटना के श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र में राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि विधायक अनंत सिंह के करीबी बंटू सिंह समेत चार लोग उनके घर में घुसे और 10 करोड़ रुपये की रंगदारी देने की धमकी दी। आरोप था कि कहा गया—“अनंत सिंह को पैसे पहुंचा दो।” इस मामले में पुलिस ने अनंत सिंह और बंटू सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी, जिसके बाद से यह केस अदालत में लंबित था।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष का मामला कमजोर साबित हुआ। विधायक के अधिवक्ता सुनील कुमार के मुताबिक, अनुसंधानकर्ता यानी IO के अलावा कोई भी अन्य गवाह अदालत में बयान देने नहीं पहुंचा। न तो पीड़ित पक्ष की गवाही हुई और न ही ऐसे दस्तावेज पेश किए गए, जिससे आरोपों की पुष्टि हो सके। इसी आधार पर अदालत ने माना कि आरोप संदेह से परे साबित नहीं होते हैं।

स्कूल वैन से गिरकर मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, सिर पर आई थी गंभीर चोट, ड्राइवर फरार

0

लाइव सिटीज, दरभंगा : जिले में दर्दनाक हादसे की खबर है. सदर थाना क्षेत्र के लोआम गांव स्थित अमन एकेडमी स्कूल की वैन से गिरकर एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जाता है कि स्कूल से करीब 6 छात्रों को लेकर वैन घर लौट रही थी. इसी दौरान एन एच 27 पर सीता पेट्रोल पंप के पास बस को मोड़ पर टर्न लेने के दौरान  वैन के अंदर से एक छात्र टूटे गेट से बाहर गिर गया

गिरते ही सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. छात्र की पहचान मो. चमन के बेटे मो. समर के रूप में हुई है जो तीसरी क्लास में पढ़ता था. वहीं, घायल छात्रों का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है.

घटना के बाद वैन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अन्य बच्चों को बाइक से सुरक्षित उनके घर पहुंचाया. इधर स्थानीय लोगों के अनुसार घटना को बाद स्कूल प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बार-बार फोन करने के बावजूद जब किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया तो आक्रोशित ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया.

बिहार में बारिश से बढ़ेगी ठंड, जानें पटना समेत अन्य शहरों का हाल

0

लाइव सिटीज, पटना: मकर संक्रांति के बाद बिहार में मौसम एक बार फिर पलटी मारने के संकेत दे रहा है. बारिश के साथ तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है. पटना मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन बिहार के लिए मौसम के लिहाज से अहम रहने वाले हैं.

मौसम विभाग के पटना केंद्र के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट संभव है. इससे सुबह और रात में ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा.

राजधानी पटना में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के आसार हैं. गया और मुजफ्फरपुर में बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाएं चल सकती हैं. भागलपुर और दरभंगा में भी तापमान गिरने से सर्दी बढ़ने का अनुमान है.

उत्तर बिहार के जिलों में नमी बढ़ने से कोहरा और धुंध की संभावना है. दक्षिण बिहार में बारिश के बाद ठिठुरन ज्यादा महसूस हो सकती है. नदी और खुले इलाकों में ठंड का असर अपेक्षाकृत अधिक रहेगा.

युवा नेतृत्व, नई सोच और विकसित भारत के संकल्प के साथ संगठन को मिलेगी नई दिशा- नीतीश मिश्रा

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह झंझारपुर के विधायक नीतीश मिश्रा ने भाजपा के संगठनात्मक नेतृत्व में युवा, ऊर्जावान एवं समर्पित कार्यकर्ता नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल संगठन की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है, बल्कि युवा शक्ति पर पार्टी के अटूट विश्वास का भी प्रतीक है।

नीतीश मिश्रा ने कहा कि आज का यह क्षण संगठन और राष्ट्र दोनों के भविष्य के लिए आशा, विश्वास और नवचेतना से परिपूर्ण है। युवा नेतृत्व के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को नई ऊर्जा मिलेगी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी। यह निर्वाचन उन लाखों कार्यकर्ताओं की तपस्या, निष्ठा और समर्पण का सम्मान है जिन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर संगठन को सशक्त बनाया है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवा नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के विजन को और अधिक प्रभावी ढंग से साकार करेगी। साथ ही बिहार की धरा के सपूत को इस जिम्मेदारी के मिलने पर उन्होंने हर्ष व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि श्री नितिन नवीन जी के नेतृत्व में नई सोच, नवाचार और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन और भी अधिक सुदृढ़ बनेगा तथा हर कार्यकर्ता के मन में राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण की भावना प्रबल होगी।

विजय सिन्हा की पहल लाई रंग, जमीन मापी पर नीतीश सरकार ने बनाया नया नियम, जानिए क्या

0

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के डिप्टी सीएम और भू-राजस्व मंत्री विजय सिन्हा की मुहिम का असर दिखने लगा है। अलग-अलग जिलों में कैंप लगाकर जमीन से जुड़े मामलों को सुलझाने की कोशिश में विजय सिन्हा जुटे हैं। बड़ी संख्या लोग इसमें अपनी समस्याएं लेकर आते हैं। इनकी सबसे ज्यादा शिकायत अंचाधिकारी और राजस्व कर्मचारी से जुड़े करप्शन को लेकर होती है। जमीन की जमाबंदी मनमाने तरीके से करने का आरोप लगाते हैं। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस पर ऐक्टिव दिख रहे हैं। 

भूमि मापी प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए बड़े निर्णय लिए हैं। भूमि विवादों को कम करने के लिए 31 जनवरी 2026 तक सभी लंबित आवेदनों का निपटारा एक विशेष अभियान चलाकर किया जाएगा। नया नियम 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। इसमें शुल्क जमा करने के 7 कार्य दिवस में मापी होगी। विवादित जमीन से जुड़े मामलों के लिए अधिकतम 11 कार्य दिवस का वक्त दिया गया है। अमीन को मापी के 14वें दिन तक पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड करना अनिवार्य होगा। सरकार इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक संसाधन, कर्मचारी और गहन निगरानी सुनिश्चित करेगी ताकि नागरिकों को अनावश्यक देरी से राहत मिल सके।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट में कहा, आप सभी को पता है कि 20 नवंबर 2025 को राज्य में नई सरकार के गठन के कुछ ही दिनों बाद हमलोगों ने बिहार को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने हेतु सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को लागू किया है। सात निश्चय-3 (2025-30) के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ (Ease of Living) का मुख्य मकसद राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को और भी आसान बनाना है। इसे लेकर हमलोग लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं।’

नीतीश कुमार इसी ट्वीट में कहा, ‘कई बार ऐसा देखा गया है कि राज्य में जमीन मापी कराने के इच्छुक लोगों द्वारा आवेदन देने के पश्चात जमीन मापी की प्रक्रिया संपन्न होने में काफी वक्त लग जाता है। इस कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जमीन की समय पर मापी नहीं होने के कारण अनावश्यक भूमि विवाद उत्पन्न होते हैं। ऐसे में ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु भूमि मापी की प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी, समयबद्ध एवं नागरिक अनुकूल बनाने के लिए कुछ निर्णय लिए गए हैं’

नितिन नबीन बने बीजेपी के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

0

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन की ताजपोश हो गई। बीजेपी के राष्ट्रीय रिटर्निंग अधिकारी के. लक्ष्मण ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को माला पहनाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘नितिन नबीन को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हूं. नितिन नवीन जी मेरे बॉस है. मैं कार्यकर्ता हूं.’

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा, “यह आज बहुत ही ऐतिहासिक अवसर है जब भाजपा जैसी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हमारे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज ये पदभार संभाल रहे हैं। मैं अपनी ओर से और करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। ऐसे महान पार्टी के आपने 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली है। आपको बहुत-बहुत बधाई और आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं

जहानाबाद इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में आग, धुआं भरने से 6 छात्रों की तबीयत बिगड़ी

0

लाइव सिटीज, जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले में एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रावास में आग लग गई, जिससे धुएं के कारण छह छात्र बीमार पड़ गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इन छह छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि जहानाबाद स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज (GEC) के छात्रावास में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया।

प्रधानाचार्य द्वारका दास नीमा ने बताया कि अग्निशामक गैस के कारण विद्यार्थियों को चक्कर आने लगे लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जांच से संकेत मिला कि आग उच्च वोल्टेज वाले बिजली के उपकरण के इस्तेमाल से लगी होगी, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ। घटना की जांच जारी है।” 

प्रधानाचार्य ने कहा कि सूचना मिलते ही महाविद्यालय प्रशासन मौके पर पहुंचा, और विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं उपचार के लिए हरसंभव व्यवस्था की जा रही है। 

बिहार में स्वास्थ्य विभाग का घूसखोर क्लर्क गिरफ्तार, दो हजार रिश्वत लेते निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा

0

लाइव सिटीज, पटना: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए औरंगाबाद जिले के अनुमंडलीय अस्पताल, दाउदनगर में तैनात लिपिक बृजमोहन लाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लिपिक को निगरानी के धावादल ने उसके कार्यालय कक्ष से तब दबोचा जब वह 2,000 रुपये रिश्वत ले रहा था। 

पूरा मामला अवकाश के दिनों की उपस्थिति दर्ज करने से जुड़ा है। गया जिले की कोठी निवासी परिवादिनी श्रीमती अर्चना कुमारी ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि अक्टूबर-नवंबर 2025 में लिए गए अवकाश के बाद जब वह ड्यूटी पर लौटीं, तो आरोपी लिपिक उनकी और स्टाफ नर्स जूली की हाजिरी बनाने के बदले पैसों की मांग कर रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि संबंधित अवकाश के दिनों का वेतन भुगतान पहले ही किया जा चुका था। 

ब्यूरो द्वारा शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण सही पाए जाने के बाद, पुलिस उपाधीक्षक आदित्य राज के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसने इस ट्रैप को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो की यह नौवीं प्राथमिकी है। अब तक ब्यूरो 75,000 रुपये की कुल रिश्वत राशि बरामद कर चुका है और 6 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है