HomeBiharशादी करने निकली बारात, जममाला के दौरान हर्ष फायरिंग में युवक की...

शादी करने निकली बारात, जममाला के दौरान हर्ष फायरिंग में युवक की मौत

लाइव सिटीज, नालंदा: बिहार में पुलिस की सख्ती के बावजूद हर्ष फायरिंग से होने वाली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला नालंदा के सारे थाना क्षेत्र के नेरुत गांव का है. जहां शादी में बारात गए एक युवक की हर्ष फायरिंग में मौके पर ही मौत हो गई है. शादी का जश्न मातम में बदल गया. इससे अफरा-तफरी मच गई.

मृतक की पहचान बिंद थाना क्षेत्र के बरहोग गांव निवासी रामशरण यादव का 27 वर्षीय पुत्र त्रिलोकी कुमार के तौर पर की गई है. परिजनों ने बताया कि बरहोग गांव के ज्वाला महतो के पुत्र शंकर कुमार की बारात बुधवार की देर नेरुत गांव गई थी. इसमें युवक त्रिलोकी कुमार भी बारात में गया हुआ था.

घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि जयमाला के दौरान कुछ युवक कट्टे से ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. इसी दौरान मंडप के पास खड़े त्रिलोक कुमार के पीठ में गोली लग गई. गोली लगने पर युवक को बिहार शरीफ निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home