लाइव सिटीज, गोपालगंज: गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना इलाके के करवटीहीया गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है.
करवतीया गाव के निवासी कमल मुसहर की 40 वर्षिय पत्नी विदंति देवी बताई गई है. परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार महिला की मौत जहर खिलाने से होने की आशंका जताई जा रही है. जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.
फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के पीछे घरेलू विवाद या अन्य कारण हो सकते हैं, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
