HomeBiharसासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में अचानक लगी आग, धू-धू कर जली बोगी.. मची...

सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में अचानक लगी आग, धू-धू कर जली बोगी.. मची भगदड़

लाइव सिटीज, रोहतास: रोहतास में आज सोमवार सुबह सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन (53212) के एक जनरल कोच में अचानक आग लग जाने से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर खड़ी ट्रेन के इंजन से पांचवें कोच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी. आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा कोच धू-धू कर जलने लगा. ट्रेन के 6:45 बजे रवाना होने से पहले घटना हो जाने के कारण यात्री पहले ही कोच से उतर चुके थे.

रेलवे अधिकारियों और स्थानीय दमकल विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. प्रभावित कोच को इंजन से अलग कर दिया गया. राहत की बात यह रही कि समय पर कार्रवाई से किसी यात्री या रेलवे कर्मी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 5 बजे पटना पैसेंजर ट्रेन में आग लगने की सूचना मिली थी. जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments