HomeBiharबूथ लुटेरे को लाठी से नहीं पीटा जाएगा तो क्या… सुधाकर सिंह...

बूथ लुटेरे को लाठी से नहीं पीटा जाएगा तो क्या… सुधाकर सिंह ने फिर धमकाया, नीतीश के मंत्री को दिया जवाब

लाइव सिटीज, पटना: रामगढ़ में 13 नवंबर को उपचुनाव होने वाले हैं। ऐसे में नेताओं ने भी एक दूसरे पर जुबानी वार-पलटवार तेज कर दिया है। बक्सर के राजद सांसद सुधाकर सिंह ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को लाठी से पीटने की बात कही थी, जिस पर बीजेपी मंत्री संतोष सिंह ने जवाब देते हुए कहा था कि हम लोग भी लाठी रखे हुए हैं। हमारे समर्थक भी लाठी का जवाब देंगे, चूर-चूर कर देंगे और उंगली काट लेंगे।

इस पर फिर एक बार बक्सर लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह ने जवाब देते हुए कहा बड़ा हमला किया है। उन्होंने कैमूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह सभी लोग बूथ लुटेरे हैं। इनको लाठी से नहीं पीटा जाएगा तो क्या उनका फूल माला से स्वागत किया जाएगा। यह लोग प्रशासन के दम पर बूथ लूटने का काम कर रहे हैं। कल रात को मेरे तीन कार्यकर्ताओं के घर पर पुलिस ने छापा मारा। क्या यह न्याय है।

अगर न्याय है तो भाजपा के पूर्व विधायक अशोक सिंह के घर पर छापा मारिये, मैं चैलेंज कर रहा हूं कि वहां पर करोड़ों रुपए मिलेंगे। मोहनिया के बगिनी गांव का एक मंत्री है जिसके घर से लगातार पैसे बांटे जा रहे हैं। पिछली बार मेरे दो कार्यकर्ताओं को इन गुंडो ने राड से मारकर सर फोड़ने का काम किया था। वह गुंडे चाहते हैं कि दोबारा ऐसा काम करें, लेकिन हम लोग संकल्पित हैं, पीछे नहीं हटेंगे और ऐसे लोगों से मुकाबला करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home