HomeBiharबिहार में फिर बदलेगा मौसम, आज बारिश के साथ 19 जिलों में...

बिहार में फिर बदलेगा मौसम, आज बारिश के साथ 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

लाइव सिटीज, पटना: आज पूरे बिहार का मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. बारिश होने से मौसम सुहाना रहेगा. इससे पैदल चल रहे कांवरियों को काफी राहत मिलेगी. इसके अलावा धान की खेती कर रहे किसानों को भी भारी फायदा होने की उम्मीद है.

राज्य के 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बाकी 19 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा. ऑरेंज अलर्ट वाले इलाकों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है.

  • बता दें कि बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, पटना, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, भागलपुर और बांका में ऑरेंज अलर्ट है. दूसरी तरफ, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में येलो अलर्ट घोषित किया गया है.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments