लाइव सिटीज, गया: गयाजी में प्रौद्योगिक केन्द्र का शिलान्यास के बाद सभा को संबोधित करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लगातार कदम उठा रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सरकारी स्कूल में पठन-पाठन इस तरह कि होगी कि किसी को कोचिंग जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी.
सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार कानून-व्यवस्था से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य और सभी क्षेत्रों के लिए काम कर रही है. आने वाले समय में हम ऐसी व्यवस्था करेगें कि सारे कोचिंग सेंटर बंद हो जाएंगे. सब लोग सरकारी स्कूलो में पढ़ेंगें.
सीएम ने खिजरसराय प्रखंड अंतर्गत देवगांव पहुंचकर उन्होंने बिहार के दूसरे टेक्नोलॉजी सेंटर का शिलान्यास किया. यह टेक्नोलॉजी सेंटर करीब 170 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा. करीब 20 एक भूमि में इसे विकसित किया जाना है. इससे क्षेत्र में औद्योगिक और तकनीकी विकास को नई दिशा मिलने की बड़ी संभावना है. टेक्नोलॉजी सेंटर के भवन निर्माण पर जहां 83 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
इस टेक्नोलॉजी सेंटर में आधुनिक तकनीकी सुविधा, प्रशिक्षण प्रयोगशाला के साथ-साथ उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार कौशल विकास संसाधन मुहैया कराया जाएगा. टेक्नोलॉजी सेंटर के खुलने से कम से कम 10 हजार युवाओं को हर साल प्रशिक्षण मिलेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.
