लाइव सिटीज, पटना: पटना में भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम की ओर से स्कूलों को लेकर आदेश जारी किया गया है. आदेश के मुताबिक, पटना में क्लास 5वीं तक के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 20 जून तक बंद रहेंगे. इसके साथ ही सरकारी, प्राइवेट और आंगनबाड़ी केंद्रों की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है.
डीएम की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक, 6 से 8 क्लास तक की कक्षाएं 10:30 बजे तक ही चलेंगे. जारी किए गए लेटर में यह बताया गया कि जिले में अधिक तापमान और खासकर दोपहर के वक्त पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. इसी को देखते हुए स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किए गए हैं.
आज मौसम विभाग की ओर से 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इसके साथ ही तेज बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.
