HomeBihar'हम लड़े हैं, हम लड़ेंगे', आरजेडी के 30वें सालगिरह पर लालू यादव...

‘हम लड़े हैं, हम लड़ेंगे’, आरजेडी के 30वें सालगिरह पर लालू यादव ने दिया मंत्र

लाइव सिटीज, पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) आज अपना 30वां स्थापना दिवस मना रही है। सफलतापूर्वक अपने 29 साल पूरे कर चुकी पार्टी के इस ऐतिहासिक अवसर पर पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत खुद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दीप प्रज्वलित कर की।

स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए लालू यादव ने विरोधियों को ‘कड़ा’ राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने बेहद आक्रामक और पुराने अंदाज में कहा, ‘हम लड़े हैं और हम लड़ेंगे।’ इसके साथ ही उन्होंने राज्यभर से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का मंत्र दिया।

लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास को याद किया। उन्होंने कहा कि आरजेडी ने हमेशा शोषितों, वंचितों और पिछड़ों की लड़ाई लड़ी है। अपनी चिरपरिचित शैली में उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी किसी भी दबाव के आगे झुकने वाली नहीं है और जनता के अधिकारों की लड़ाई को अंतिम सांस तक जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में पार्टी के हर एक सिपाही का एकजुट रहना बेहद जरूरी है। सुप्रीमो ने आह्वान किया, ‘सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करिए।’ उन्होंने कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर जनता के बीच जाने की सलाह दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments