HomeBiharपटना में प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल, पुलिस के साथ झड़प,...

पटना में प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल, पुलिस के साथ झड़प, इनकम टैक्स गोलंबर पर हंगामा

लाइव सिटीज, पटना: पटना में कांग्रेस और NSUI का जमकर प्रदर्शन हो रहा है. इनकम टैक्स पर प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया. साथ ही ही प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई. जेपी गोलंबर के लगे बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए छात्र आगे निकले.

पटना में NSUI के बैनर तले यह प्रदर्शन किया जा रहा है. इसमें कांग्रेस के साथ छात्र संगठनों ने हिस्सा लिया है. 24 जुलाई को ही आज प्रदर्शन का ऐलान किया गया था. ऐसे में जेपी गोलंबर के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी. साथ ही पुलिस बलों की तैनाती भी की गई थी. लेकिन यहां पर प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे निकले. इसके बाद वे सभी इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचे.

इनकम टैक्स गोलंबर पर भी प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी पुलिस बलों की तैनाती थी. लेकिन उनका उग्र प्रदर्शन देख पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई. सभी प्रदर्शनकारी सीएम हाउस का घेराव करने निकले हैं. प्रदर्शनकारी अपनी 5 मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments