HomeBiharविजय कुमार सिन्हा ने बिहार में बीजेपी की सरकार बनाने की ख्वाहिश...

विजय कुमार सिन्हा ने बिहार में बीजेपी की सरकार बनाने की ख्वाहिश जाहिर की, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार में बीजेपी की सरकार बनने की इच्छा जताई है. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक हमारी अपनी सरकार नहीं बनेगी, तब तक हमारे मन के अंदर की आग शांत नहीं होगी. इसलिए हमें एकजुट होकर पूरे जोश के साथ इस मिशन को पूरा करने के लिए अपनी ताकत झोंक देना चाहिए.

विजय सिन्हा ने कहा कि अटल जी का सपना तभी सच होगा, जब बिहार में भारतीय जनता पार्टी की अपनी सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता इस बात को शिद्दत के साथ महसूस करते हैं और इस दिशा में कोशिश भी की जा रही है.

आगे उन्हेंने कहा कि अभी मिशन पूरा नहीं हुआ है. मिशन अधूरा है. भाजपा की अपनी सरकार हो, तभी श्रद्धेय अटल जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. तभी हमारे और अपने मन के अंदर जो आग है, वह शांत होगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home