HomeBiharबिहार में ठंड के बीच बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों में...

बिहार में ठंड के बीच बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों में बरसेंगे बदरा

लाइव सिटीज, पटना: मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 27 दिसंबर यानी कि शुक्रवार से बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. इसके साथ ही बिहार में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड का प्रकोप देखने को मिल सकता है

मौसम विभाग के अनुसार 26 दिसंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10-14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. हालांकि कई जिलों में देर रात और सुबह के समय मध्यम लेवल का कोहरा छाया रह सकता है. वहीं 27 दिसंबर को बारिश की संभावना जतायी गई है.

बुधवार को भी कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखी गई थी. अगल 24 घंटे के दौरान पटना, वैशाली, समस्तीपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, भोजपुर और बक्सर जिलों में देर रात और सुबह के समय मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home