HomeBiharवैभव सूर्यवंशी ने पीएम मोदी के छूए पैर, प्रधानमंत्री ने कंधे पर...

वैभव सूर्यवंशी ने पीएम मोदी के छूए पैर, प्रधानमंत्री ने कंधे पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

लाइव सिटीज, पटना: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के सदस्य और आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

यह मुलाकात पीएम मोदी के बिहार दौरे के दौरान हुई, जहां उन्होंने नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया था. इस मुलाकात के लिए वैभव विशेष तौर पर बेंगलुरु के ट्रेनिंग कैंप से पटना पहुंचे हुए थे. वैभव सूर्यवंशी ने पीएम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

वैभव सूर्यवंशी अपने माता-पिता के साथ पटना एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे. पीएम मोदी ने उनसे स्नेहपूर्वक बातचीत की और उनके क्रिकेट करियर के लिए शुभकामनाएं दीं. पीएम ने वैभव के माता-पिता से भी बात की और उन्हें शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की कुछ तस्वीरें अपने ऑफिशियल सोशल अकाउंट एक्स पर साझा की है.

इस मुलाकात के बाद वैभव सीधे बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए, जहां वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में चल रहे अंडर-19 कैंप में भाग ले रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी से वैभव की मुलाकात में क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह भर दिया है जो वैभव को बिहार की क्रिकेट संभावनाओं के प्रतीक के रूप में देखते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home