HomeBiharकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने एनडीए के विधायकों और टिकट के दावेदारों...

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने एनडीए के विधायकों और टिकट के दावेदारों को दिया अल्टीमेटम, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर आने वाले हैं. वे मधुबनी के झंझारपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा की तैयारियों को लेकर मंगलवार (14 अप्रैल) को मुजफ्फरपुर में एक बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने एनडीए के विधायकों और टिकट के दावेदारों को अल्टीमेटम दिया कि अगर सभा में भीड़ नहीं ला पाए तो टिकट भूल जाएं

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जनसभा एक तरह से 2025 के चुनाव की तैयारी है, इसलिए मुजफ्फरपुर के लोगों को वहां पहुंचना है. इससे विधायकों को ही फायदा है. हम तो सांसद हैं. हमारा तो अभी चुनाव भी नहीं है.

उन्होंने जिले के विधायकों का नाम लेते हुए कहा कि अगर ये थोड़ी मेहनत कर लेंगे और भाषण से अगर पांच हजार आदमी लौटकर आएंगे तो वो इनके वर्कर हो जाएंगे. 5-5 हजार लोग मुजफ्फरपुर की प्रत्येक विधानसभा सीट से जाना चाहिए. ये लक्ष्य निर्धारित करके चलिए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home