HomeBiharभोजपुर में जमीनी विवाद को लेकर आपस में भिड़े दो गुट, फायरिंग...

भोजपुर में जमीनी विवाद को लेकर आपस में भिड़े दो गुट, फायरिंग में एक की मौत

लाइव सिटीज, आरा: भोजपुर जिले में खेत में फसल रोपने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वहीं इस घटना में दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका आरा के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

जानकारी के अनुसार आयर थाना क्षेत्र के भेडड़ी गांव में दो पक्षों के बीच पहले से जमीनी विवाद चल रहा था. एक पक्ष के लोग खेत में धान की रोपनी कर रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए. इसी दौरान गोलीबारी शुरू कर दी गई. इस घटना में भगवान सिंह नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक भेडड़ी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं.

वहीं, गोलीबारी की घटना में इसी गांव के निवासी ददन सिंह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इस घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी मच गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home