HomeBiharरोहतास में ट्रिपल मर्डर, महिला ने पति, ससुर और देवर को मार...

रोहतास में ट्रिपल मर्डर, महिला ने पति, ससुर और देवर को मार डाला

लाइव सिटीज, रोहतास: रोहतास से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दअरसल यहां एक बहू ने खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया है. जिससे पति, ससुर और देवर की मौत हो गई है. घटना अगरेर क्षेत्र में घटित हुई है.

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान विशाल और बेचन चौधरी के रूप में है. आरोपी बहू की शादी इसी साल के अप्रैल महीना में विशाल (मृतक) के साथ हुई थी. पारिवारिक विवाद में आरोपी बहू ने खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया.

घटना की सूचना मिलने के बाद हमारी टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. इसी बीच बेचैन चौधरी (मृतक ससुर) द्वारा लिखा एक पत्र और कुछ खाने पीने का सामान बरामद हुआ.

पुलिस ने बताया कि यह सब काफी गरीब परिवार के हैं. अगरेर में एक किराए के मकान में पूरा परिवार रहता है. मूल रूप से यह लोग बक्सर जिला के धनसोई के निवासी हैं और राजमिस्त्री का काम से जुड़े थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home